Ether ने दीवाली पर की निवेशकों की चांदी, पहुंचा Rs 3.63 लाख के पार! Bitcoin में गिरावट

बिटकॉइन का ट्रेड गुरूवार को 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुआ। 4 नवंबर को खबर लिखने के समय पर भारत में बिटकॉइन की कीमत 49.77 लाख रूपये पर थी।

Ether ने दीवाली पर की निवेशकों की चांदी, पहुंचा Rs 3.63 लाख के पार! Bitcoin में गिरावट

भारत में ईथर की कीमत 3.63 लाख रुपये पर चल रही है जो कि इसका अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

ख़ास बातें
  • Tether, Cardano, Ripple, Polkadot में आज फिर बढ़त देखने को मिली है।
  • Dogecoin और Shiba Inu में फिर गिरावट दर्ज की गई है।
  • Ether पिछले साल की अपेक्षा 2021 में 6 गुना बढ़त हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
ईथर ने निवेशकों की दीवाली पर चांदी कर दी है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई है। बुधवार को जहां इसने 4,643 डॉलर (लगभग 3.45 लाख रुपये) के स्तर को छू लिया वहीं 4 नवंबर को भी इसने बढ़त के साथ ओपनिंग की। भारत में 4 नवंबर को दीपावली के दिन ईथर ने निवेशकों को खुशखबरी दी।

आज यानि 4 नवंबर को ईथर का ट्रेड 0.22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ शुरू हुआ। खबर लिखने के समय पर भारत में ईथर की कीमत 3.63 लाख रुपये पर चल रही थी जो कि इसका अब तक का सबसे उच्च स्तर है। Ether बिटकॉइन के बाद विश्व में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और इसका लगातार बढ़ना जारी है। 

Bitcoin, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी फिर से रफ्तार पकड़ चुकी है। बीते सप्ताह इसकी चाल ठहर गई थी। मगर नवंबर की शुरुआत में इसने फिर से बढ़त हासिल की। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की शुरुआत बुधवार को 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ हुई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर यह क्रिप्टोकरेंसी 67,194.43 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। बिटकॉइन की कीमत में मामूली गिरावट और धीरे-धीरे रिकवरी के साथ सप्ताह की कमजोर शुरुआत हुई मगर उसमें बढ़त शामिल थी। हालांकि आज यानि 4 नवंबर को इसने ओपनिंग में गिरावट दर्ज की। बिटकॉइन का ट्रेड गुरूवार को 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुआ। 4 नवंबर को खबर लिखने के समय पर भारत में बिटकॉइन की कीमत 49.77 लाख रूपये पर थी। यह कल के इसके ट्रेड की अपेक्षा थोड़ा कम है किंतु अभी क्रिप्टोकरेंसी में एक स्टेबिलिटी देखने को मिल रही है और यह अपने उच्चतम स्तर के करीब बनी हुई है। 

अगर पिछले साल की इसकी ग्रोथ से तुलना करें तो बिटकॉइन इस साल लगभग 117 प्रतिशत ऊपर चल रहा है। वहीं अगर ईथर की ग्रोथ कम्पेयर करें तो यह पिछले साल की अपेक्षा 2021 में 6 गुना बढ़त हासिल कर चुका है। बिटकॉइन ने इस साल जितनी बढ़त देखी है उतनी ही अस्थिरता भी दिखाई है। इसका उदाहरण मई महीने में देखने को मिला था जब यह क्रिप्टोकरेंसी अपने वर्तमान स्तर की आधी कीमत तक नीचे आ गई थी। 

डिजिटल एसेट प्लेटफॉर्म OSL के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल हेड ऑफ ट्रेडिंग रेयान रैबग्लिया ने कहा, "सितंबर के अंत में बाजार में बदलाव के बाद से, ईथर की ताकत बीटीसी और अन्य बड़ी कंपनियों के साथ आगे बढ़ रही है।"

"इथेरियम लेयर -1 का स्पष्ट विजेता रहा है, हम मानते हैं कि यह बदलाव लंबे समय तक मार्केट के मूड को पॉजिटिव बनाकर रखेगा और इसलिए यह बदलाव मार्केट के लिए आगे आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। NFT और metaverse इकोसिस्टम के निर्माण में इथेरियम भी एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।" उन्होंने कहा। .
दूसरे Altcoins की बात करें तो Tether, Cardano, Ripple, Polkadot में आज फिर बढ़त देखने को मिली है। वहीं Dogecoin और Shiba Inu में आज फिर गिरावट देखी गई। 4 नवंबर को खबर लिखने के समय पर भारत में Dogecoin की कीमत 21.56 रुपये पर थी जबकि Shiba Inu की कीमत 0.004321 रुपये पर थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News in Hindi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »