क्रिप्टो से जुड़े अपराध के मामलों में ED ने अटैच किए 4,190 करोड़ रुपये

वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने लोकसभा में बताया कि देश में VDA सहित गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में ED ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
  • CBDT ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की स्क्रूटनी को बढ़ाया है
  • देश में यह सेगमेंट रेगुलेटेड नहीं होने की वजह से मुश्किल बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़े अपराध के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने  इनअपराध के मामलों से मिली 4,189.9 करोड़ रुपये की रकम को अटैच किया है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अज्ञात वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) से मिले लगभग 889 करोड़ रुपये का खुलासा किया है।  

वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देश में VDA सहित गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में ED ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी को भगोड़ा इकोनॉमिक ऑफेंडर घोषित किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ED की ओर से 22 अभियोजन शिकायतें भी दाखिल की गई हैं। इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की स्क्रूटनी को बढ़ाया है। CBDT ने संदिग्ध क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को पकड़ने के लिए मारे गए छापों में लगभग 889 करोड़ रुपये की रकम का खुलासा किया है। 

संसद में चौधरी ने बताया कि डिजिटल एसेट्स में ट्रेडिंग या इनवेस्टमेंट करने वाले टैक्सपेयर्स को CBDT ने 44,057 कम्युनिकेशंस भेजे हैं। इन लोगों ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में इन ट्रांजैक्शंस की जानकारी नहीं दी थी। देश में VDA सेगमेंट रेगुलेटेड नहीं होने के कारण एन्फोर्समेंट और टैक्स से जुड़ी एजेंसियों की सरकार कैपेसिटी बढ़ा रही है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ( PMLA) के तहत क्रिप्टोकरेंसीज को शामिल करने का उद्देश्य निगरानी बढ़ाना, मनी लॉन्ड्रिंग के रिस्क पर लगाम लगाना और इन ट्रांजैक्शंस को ट्रेस करने के सिस्टम में सुधार करना है। चौथरी ने कहा कि क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को लेकर बॉर्डर्स की बंदिश नहीं होने के कारण से इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बढ़ाने और समान मापदंडों की जरूरत है। 

हाल ही में होम मिनिस्ट्री ने बताया था कि सायबर क्रिमिनल्स ने बहुत से क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए लगभग 624 करोड़ रुपये की रकम को खपाया है। पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष सितंबर तक सायबर क्रिमिनल्स ने कम से कम 27 क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए इस गैर कानूनी रकम को भेजा है। होम मिनिस्ट्री के तहत आने वाले इंडियन सायबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के रिकॉर्ड्स से पता चला है कि 2024-2025 के दौरान अपराध से मिली 25 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को 12 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से ट्रांसफर किया गया है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.