क्रिप्टो माइनिंग स्कैम में चाइनीज फर्मों पर कसा ED का शिकंजा

ED ने चीन के 10 लोगों सहित 299 फर्मों के खिलाफ एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत एक चार्जशीट दाखिल की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • यह मामला क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की आड़ में लोगों को ठगने का है
  • इसमें चीन के कंट्रोल वाली 70 से अधिक फर्मों सहित 299 फर्में आरोपी हैं
  • इन फर्मों में से 10 के डायरेक्टर्स चीन के हैं

इस मामले में ED ने कई शहरों में छापे मारे थे

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने चीन के 10 लोगों सहित 299 फर्मों के खिलाफ एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत एक चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की आड़ में लोगों को ठगने का है। 

ED ने बताया कि नगालैंड में दीमापुर की एक विशेष अदालत ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल की गई शिकायत का संज्ञान लिया है। इस मामले में चीन के कंट्रोल वाली 70 से अधिक फर्मों सहित 299 फर्मों को आरोपी बनाया गया है। इन फर्मों में से 10 के डायरेक्टर्स चीन के हैं। ED ने कोहिमा पुलिस की सायबर क्राइम यूनिट की ओर से दर्ज की गई एक FIR के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दाखिल किया था। कोहिमा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत कथित तौर पर लोगों को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग से अधिक रिटर्न का लालच देकर ठगने के लिए कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि आरोपियों ने लोगों को ठगने के लिए 'HPZ Token' कहे जाने वाले एक ऐप का इस्तेमाल किया था। ED ने कहा कि अपराध से मिली रकम को भेजने के लिए विभिन्न शेल फर्मों और डमी डायरेक्टर्स के बैंक एकाउंट खोलने के साथ ही मर्चेंट ID बनाए गए थे। 
Advertisement

इस मामले में ED ने कई शहरों में छापे मारे थे और 450 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों और डिपॉजिट्स को जब्त किया गया था। हाल ही में महाराष्ट्र में एक महिला के साथ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा स्कैम हुआ था जिसमें उन्हें 27 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इस महिला ने फेसबुक पर निवेश से जुड़े एक विज्ञापन को क्लिक किया था। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें Bitcoin में निवेश के स्कैम में फंसा लिया था। 

महाराष्ट्र में ठाणे के ढोकाली की रहने वाली इस महिला को फेसबुक पर कम निवेश के साथ अधिक रिटर्न का वादा करने वाला एक विज्ञापन दिखा था। इसमें दावा किया गया था कि बिटकॉइन में न्यूनतम 500 डॉलर का निवेश करने पर 4,800 डॉलर का रिटर्न मिलेगा। इसके बाद इस महिला ने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया था। इस महिला से एक मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपना प्रोफाइल बनाने को कहा गया था। इस प्रक्रिया को वास्तविक दिखाने के लिए जालसाजों ने उन्हें अपनी लिस्ट में जोड़ने वाला एक स्क्रीनशॉट भी भेजा था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.