Donald Trump ने लिया बिटकॉइन के एक लाख डॉलर पर पहुंचने का क्रेडिट

मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक हुआ है। ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन में लगभग 45 प्रतिशत की तेजी आई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 20:29 IST
ख़ास बातें
  • ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन में लगभग 45 प्रतिशत की तेजी आई है
  • मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुना हुआ है
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है

अमेरिका में पिछले महीने प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने गुरुवार को एक लाख डॉलर का लेवल पार कर नया हाई बनाया है। ट्रंप के जीत के बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में काफी बढ़ोतरी हुई है। 

बिटकॉइन के एक लाख डॉलर को पार करने पर ट्रंप ने इस क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्टमेंट करने वालों का स्वागत किया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर एक पोस्ट में बिटकॉइन का समर्थन करने वालों को बधाई दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "बधाई बिटकॉइनर्स। आपका स्वागत है। हम एक साथ अमेरिका को दोबारा महान बनाएंगे।" ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक माने जाने वाले Paul Atkins को मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) का अगला चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की थी। SEC में इससे पहले भी एटकिन्स ने कमिश्नर की पोजिशन पर कार्य किया है। 
Advertisement

मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुना हुआ है। ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन में लगभग 45 प्रतिशत की तेजी आई है। बिटकॉइन ने गुरुवार को 1,03,000 से अधिक का नया हाई लेवल बनाया। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली कार्यभार संभालने वाली नई सरकार के एजेंडा में इस सेगमेंट के लिए पॉलिसी बनाना शामिल हो सकता है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। हाल ही में सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने लगभग 15,400 बिटकॉइन लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इस कंपनी के पास बिटकॉइन की पहले से बड़ी होल्डिंग मौजूद है। 

माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,02,100 बिटकॉइन हैं। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की 2.1 करोड़ टोकन की कुल सप्लाई का दो प्रतिशत से कुछ कम है। पिछले सप्ताह माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 15,400 बिटकॉइन 95,976 डॉलर के औसत प्राइस पर खरीदे थे। हालांकि, कंपनी की बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट की स्ट्रैटेजी को लेकर सवाल भी उठे हैं। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने शुरुआत में इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का भी अनुमान है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.