बिटकॉइन में बढ़ी कंपनियों की दिलचस्पी, MicroStrategy ने की 1.5 अरब डॉलर की खरीदारी

हाल ही में बिटकॉइन ने 99,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद इसका प्राइस काफी घटा है

बिटकॉइन में बढ़ी कंपनियों की दिलचस्पी, MicroStrategy ने की 1.5 अरब डॉलर की खरीदारी

अमेरिका में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है

ख़ास बातें
  • इस कंपनी के पास बिटकॉइन की पहले से बड़ी होल्डिंग है
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 99,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने लगभग 15,400 बिटकॉइन लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इस कंपनी के पास बिटकॉइन की पहले से बड़ी होल्डिंग है। 

बिटकॉइन का प्राइस सोमवार को लगभग 1.64 प्रतिशत घटकर 94,000 डॉलर कुछ अधिक पर था। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,02,100 बिटकॉइन हैं। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की 2.1 करोड़ टोकन की कुल सप्लाई का दो प्रतिशत से कुछ कम है। माइक्रोस्ट्रैटेजी  ने पिछले सप्ताह लगभग 15,400 बिटकॉइन 95,976 डॉलर के औसत प्राइस पर खरीदे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। बिटकॉइन के प्राइस ने लगातार नए हाई बनाए थे। 

हाल ही में बिटकॉइन ने 99,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद इसका प्राइस काफी घटा है। इससे माइक्रोस्ट्रैटेजी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 30 प्रतिशत घटा है। पिछले एक वर्ष में माइक्रोस्ट्रैटेजी का शेयर 500 से अधिक बढ़ा है। इसकी तुलना में बिटकॉइन के प्राइस में लगभग 146 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, कंपनी की बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट की स्ट्रैटेजी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। इस कंपनी ने शुरुआत में इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। 

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 55,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 5.4 अरब डॉलर में की थी। अमेरिकी रेगुलेटर SEC को एक फाइलिंग में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसने 18 से 24 नवंबर के बीच लगभग 5.4 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। इसके लिए 97,862 डॉलर प्रति बिटकॉइन का औसत प्राइस चुकाया गया था। कंपनी ने बताया था कि उसने इस खरीदारी के लिए शेयर्स की बिक्री और कन्वर्टिबल नोट्स से मिले फंड का इस्तेमाल किया है। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से  क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होने की संभावना बढ़ी है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »