मूवी थिएटर कंपनी AMC अब Bitcoin, Ethereum के साथ Dogecoin में भी लेगी पेमेंट?

US की मूवी थिएटर चेन AMC ने पिछले हफ्ते बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की थी। अब यह थियेटर चेन डॉजकॉइन को भी जल्द ही पेमेंट रूप में अपना सकती है।

मूवी थिएटर कंपनी AMC अब Bitcoin, Ethereum के साथ Dogecoin में भी लेगी पेमेंट?

Twitter पोल में 70% वोटर्स ने डॉजकॉइन के फेवर में किया वोट।

ख़ास बातें
  • AMC के सीईओ Adam Aron ने Twitter पर पोल किया पोस्ट।
  • 70 प्रतिशत लोगों ने डॉजकॉइन के लिए किया सपोर्ट।
  • दुनिया के कई हिस्सों में क्रिप्टोकरेंसी में लोगों का बढ़ रहा है विश्वास।
विज्ञापन
US की मूवी थिएटर चेन AMC ने पिछले हफ्ते बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की थी। अब यह थियेटर चेन डॉजकॉइन को भी जल्द ही पेमेंट रूप में अपना सकती है। AMC जल्द ही ग्राहकों को बिटकॉइन कैश, इथेरियम और लाइटकॉइन सहित कई क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मूवी टिकट खरीदने और रियायतों का फायदा उठाने का मौका देगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डॉजकॉइन के समर्थक इस मीम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट रूप में शामिल करने के लिए एएमसी से लगातार रिक्वेस्ट कर रहे हैं। इसका असर भी दिखा है क्योंकि एएमसी अब आम जनता की राय मांग रही है कि उसे Dogecoin को पेमेंट मैथड की इस लिस्ट में शामिल करना चाहिए या नहीं। 

AMC के सीईओ Adam Aron ने Twitter पर एक पोल पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने 1 लाख 71 हजार फॉलोअर्स को मंगलवार 21 सितंबर को वोट देने के लिए कहा गया। यह खबर लिखने के समय, पोस्ट में 1 लाख 17 हजार 26 वोट थे। जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत वोटर एलन मस्क के फेवरेट रहे डॉजकॉइन को पेमेंट रूप में अपनाए जाने के पक्ष में थे। दूसरी ओर, 15 प्रतिशत वोटरों ने कहा, पेमेंट ऑप्शन के रूप में Dogecoin को शामिल करना "प्रयास की बर्बादी" था।

कमेंट्स को देखें तो पब्लिक रिएक्शन यही कहता है कि डॉजकॉइन को टिकट पेमेंट के रूप में स्वीकार कर लिया जाना चाहिए। "यह कमाल का है। अब वॉलमार्ट जैसे कर्मचारियों के लिए स्टॉक ऑप्शन हो सकता है। साधारण वेतन कटौती। निवेश करने के लिए 5 डॉलर मंथली मिनिमम,” ट्विटर यूजर @Casterstoy ने कहा।

जबकि कुछ लोगों ने पब्लिक रिक्वेस्ट को सुनने के लिए एएमसी सीईओ को धन्यवाद दिया। अन्य लोगों ने इस बात पर फोकस किया कि बिटकॉइन और इथेरियम की तुलना में डॉजकॉइन की कीमत कम है। इस वजह से इसका उपयोग ज्यादा लोग पेमेंट के लिए कर पाएंगे। गुरूवार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे, भारत में डॉजकॉइन की कीमत 17.94 रुपये थी।
 

दुनिया के कई हिस्सों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों के मन में विश्वास बढ़ता देखा जा रहा है और लोग इसको अपनाने के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, अल सल्वाडोर यूएस डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। भारत में फाइनेंस मिनिस्ट्री भी कथित तौर पर इस साल के अंत में संसद के सामने क्रिप्टोकरेंसी बिल को ड्राफ्ट करने की तैयारी में है मगर उससे पहले क्रिप्टोकरेंसी-आधारित आय पर टैक्स लगाने के तरीकों की जांच की जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »