Terra की गिरावट के बावजूद DeFi पर भरोसा बरकरार

अधिकतर क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स की तरह DeFi भी ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को बरकरार रखने के लिए अधिक ट्रांजैक्शन वॉल्यूम पर निर्भर होते हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मई 2022 18:44 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने की शुरुआत में Luna में काफी बिकवाली हुई थी
  • इसने डॉलर के साथ अपने जुड़ाव को तोड़ दिया था
  • कुछ बड़े क्रिप्टो इनवेस्टर्स का इसमें भारी बिकवाली की थी

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो में DeFi सबसे तेजी से बढ़ने वाले एरिया में से एक है

स्टेबलकॉइन TerraUSD में गिरावट के बावजूद डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) पर भरोसा करने वालों की कमी नहीं है। इनका कहना है कि यह बैंकों और ब्रोकरेज फर्मों जैसे इंटरमीडियरीज के बिना फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस पर आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो में DeFi सबसे तेजी से बढ़ने वाले एरिया में से एक है।

Terra में इनवेस्टमेंट रखने वाली फर्म Arca के पोर्टफोलियो मैनेजर Hassan Bassiri ने कहा, "एल्गोरिद्म से जुड़े स्टेबलकॉइन्स अगले कुछ वर्षों तक मौजूद रहेंगे। इनकी मौजूदगी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम इस एरिया में क्या कर रहे हैं।" अधिकतर क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स की तरह DeFi भी ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को बरकरार रखने के लिए अधिक ट्रांजैक्शन वॉल्यूम पर निर्भर होते हैं। स्टेबलकॉइन USDD की शुरुआत करने वाले क्रिप्टो आंत्रप्रेन्योर Justin Sun ने हाल ही में कहा था, "चीन की ओर से क्रिप्टो पर लगाए गए बैन की तरह अगर रेगुलेटर्स स्टेबलकॉइन्स पर रोक लगाने का फैसला करते हैं तो इससे पूरे क्रिप्टो सिस्टम के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा।" 
Advertisement

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है।अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है।

इस महीने की शुरुआत में Luna में काफी बिकवाली हुई थी और इसने डॉलर के साथ अपने जुड़ाव को तोड़ दिया था। इसका कारण कुछ बड़े क्रिप्टो इनवेस्टर्स का इसे बड़ी संख्या में बेचना था। इन इनवेस्टर्स को आशंका थी कि Terra की बिटकॉइन के इस्तेमाल से UST को मजबूत करने की योजना नाकाम हो सकती है। Terraform Labs के को-फाउंडर और CEO Do Kwon ने Terra में रिकवरी के लिए एक योजना पेश की है। इसमें UST और LUNA के होल्डर्स को भारी गिरावट के दौरान टोकन्स को होल्ड करने के लिए मुआवजा देना शामिल है। रिकवरी की योजना में कम्युनिटी के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को वितरित करने के लिए एक अरब टोकन्स को क्रिएट किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, DeFi, Terra, Investors, Selling, Luna

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.