Terra के LUNA टोकन की वैल्यू में वीकेंड पर हुई बढ़ोतरी

Terraform Labs के को-फाउंडर और CEO Do Kwon ने Terra में रिकवरी के लिए एक योजना पेश की है

Terra के LUNA टोकन की वैल्यू में वीकेंड पर हुई बढ़ोतरी

पिछले सप्ताह Luna में काफी बिकवाली हुई थी

ख़ास बातें
  • USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं
  • स्टेबलकॉइन्स अपने प्राइस को किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं
  • Binance के CEO Changpeng का मानना है कि यह योजना कारगर नहीं होगी
विज्ञापन
ब्लॉकचेन Terra के नेटिव टोकन Luna के प्राइस में वोलैटिलिटी कम मार्केट कैपिलाइजेशन वाली मीम करेंसी के जैसी हो गई है। हालांकि, CoinGecko के डेटा के अनुसार, पिछले शुक्रवार को इसके अभी तक के लो प्राइस से यह 23,840 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। वीकेंड के दौरान Luna की ट्रेडिंग वॉल्यूम में काफी तेजी आई है। 

Terraform Labs के को-फाउंडर और CEO Do Kwon ने Terra में रिकवरी के लिए एक योजना पेश की है। इसमें UST और LUNA के होल्डर को भारी गिरावट के दौरान टोकन्स को होल्ड करने के लिए मुआवजा देना शामिल है। पिछले सप्ताह Luna में काफी बिकवाली हुई थी। Terra की ओर से क्रिएट किए गए इस एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन का प्राइस बुधवार को घटकर 0.22 डॉलर रह गया था और इसने डॉलर के साथ अपने जुड़ाव को तोड़ दिया था। इसका कारण कुछ बड़े क्रिप्टो इनवेस्टर्स का इसे बड़ी संख्या में बेचना था। इन इनवेस्टर्स को आशंका थी कि Terra की बिटकॉइन के इस्तेमाल से UST को मजबूत करने की योजना नाकाम हो सकती है। 

इसके अलावा Tether जैसे अन्य स्टेबलकॉइन्स के गिरकर एक डॉलर से नीचे जाने से स्थिति और खराब हो गई थी। Kwon ने Terra के डिस्कशन फोरम पर एक पोस्ट में लिखा था, "Terra की ग्रोथ में UST का बड़ा योगदान रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि Terra कम्युनिटी और डिवेलपर इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए कम्युनिटी के मेंबर्स को कोशिश करने की जरूरत है। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं।

रिकवरी की योजना में कम्युनिटी के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को वितरित करने के लिए एक अरब टोकन्स को क्रिएट किया जाएगा। इनमें से 40 प्रतिशत Luna होल्डर्स और 40 प्रतिशत UST होल्डर्स को मिलेंगे। आगे के डिवेलपमेंट की फंडिंग के लिए कम्युनिटी पूल में भी टोकन दिए जाएंगे। इस योजना से इनवेस्टर्स को कुछ आश्वासन मिला है और इसका संकेत Luna में खरीदारी बढ़ने से मिल रहा है। हालांकि, बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के CEO Changpeng का मानना है कि यह योजना कारगर नहीं होगी। उन्होंने ट्वीट कर इसे एक अच्छी सोच करार दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Terra, Selling, Recovery, Price, Investors

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »