क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना पड़ा भारी, 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

इससे पहले 2021 में, बेंगलुरु के एक 38 वर्षीय क्रिप्टो निवेशक ने कथित तौर पर लगभग 10 लाख रुपये धोखाधड़ी में गवां दिए थे।

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना पड़ा भारी, 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

2021 में, बेंगलुरु के एक क्रिप्टो निवेशक ने लगभग 10 लाख रुपये धोखाधड़ी में गवां दिए थे

ख़ास बातें
  • बेंगलुरु के एक क्रिप्टो निवेशक के साथ कथित तौर पर 2 करोड़ का घोटाला हुआ
  • क्रिप्टो और अन्य व्यवसायों पर लगाए थे 2.25 करोड़ रुपये
  • इससे पहले एक क्रिप्टो निवेशक कथित तौर पर गवां चुका है लगभग 10 लाख रुपये
विज्ञापन
भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों की तादात बढ़ने के साथ, इस क्षेत्र से संबंधित क्राइम व घोटालों (Cryptocurrency related scams, crimes) की संख्या भी बढ़ गई हैं। हाल ही में एक घटना सामने आई है, जहां बेंगलुरु के एक 30 वर्षीय क्रिप्टो निवेशक के साथ कथित तौर पर 2 करोड़ का घोटाला हो गया है। पीड़ित का नाम धनराज एस (Dhanraj S) है, और वह बेंगलुरु के जयानगर इलाके का निवासी है। धनराज ने एक परिचित संतोष टीएस (Santosh TS) पर कथित रूप से धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धनराज और संतोष दोनों एक-दूसरे को 2014 से जानते हैं। संतोष ने कथित तौर पर धनराज को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने को कहा था। धनराज का कहना है कि संतोष के कहने पर उसने लगभग 2.25 करोड़ क्रिप्टोकरेंसी और अन्य व्यवसायों पर ऑनलाइन और कैश लेनदेन के जरिए निवेश किए थे, जो उसने खो दिए हैं।

वर्तमान में, धनराज द्वारा क्रिप्टो एसेट में कितना पैसा निवेश किया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। जयानगर पुलिस ने कथित तौर पर संदिग्ध के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इससे पहले 2021 में, बेंगलुरु के एक 38 वर्षीय क्रिप्टो निवेशक ने कथित तौर पर लगभग 10 लाख रुपये धोखाधड़ी में गवां दिए थे। यह घटना एक क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर हुई, जब पीड़िता बैंक अकाउंट से वॉलेट में 90,000 रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसने गलत हेल्पलाइन नंबर पर कनेक्ट कर लिया।

उस समय, अज्ञात फर्जी हेल्पलाइन ऑपरेटर ने पीड़ित से ओटीपी लिया और खुद के व्यक्तिगत वॉलेट में 9 लाख रुपये से अधिक पैसा ट्रांस्फर कर दिया। क्योंकि ब्लॉकचेन पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी में होने वाले ट्रांस्फर ट्रेस नहीं किए जा सकते हैं, इसलिए इस तरह की धोखाधड़ी में खोए पैसों को वापस प्राप्त करना मुश्किल होता है।

दिसंबर 2021 में, हैदराबाद की एडिशनल पुलिस कनिश्नर (क्राइम और एसआईटी) शिखा गोयल (Shikha Goel) ने भारत में क्रिप्टो निवेशकों को अपने एसेट को अज्ञात, अनधिकृत वॉलेट में ट्रांस्फर करने से बचने की सलाह दी थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »