Robinhood की क्रिप्टो यूनिट पर लगा 3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

फर्म पर एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग, सायबर सिक्योरिटी और कंज्यूमर प्रोटेक्शन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Robinhood पर एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जैसे नियमों के उल्लंघन का आरोप है
  • फर्म का कहना है कि उसने कम्प्लयांस और सायबर सिक्योरिटी को मजबीत किया है
  • इससे पहले भी Robinhood को जांच का सामना करना पड़ा है

यह फर्म कई रेगुलेटरी जांच का सामना कर रही है

ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Robinhood की क्रिप्टो यूनिट पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए अमेरिका में 3 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। Robinhood पर एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग, सायबर सिक्योरिटी और कंज्यूमर प्रोटेक्शन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। न्यूयॉर्क के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (NYDFS) ने बताया कि इस फर्म की क्रिप्टो यूनिट ने कम्प्लायंस और सायबर सिक्योरिटी के जोखिमों से निपटने के लिए पर्याप्त रिसोर्सेज नहीं लगाए थे। यह फर्म कई रेगुलेटरी जांच का सामना कर रही है।

इस बारे में फर्म की एसोसिएट जनरल काउंसल Cheryl Crumpton ने कहा कि Robinhood ने अपने लीगल, कम्प्लायंस और सायबर सिक्योरिटी प्रोग्राम को मजबूत किया है। इस वर्ष की शुरुआत में Robinhood ने एक नॉन-कस्टोडियल पेश करने की जानकारी दी थी। इससे कस्टमर्स को Web 3 में अपने क्रिप्टो एसेट्स पर पूरा नियंत्रण मिलेगा। इसे एक अलग ऐप के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कस्टमर्स के पास उनके क्रिप्टो एसेट्स के लिए कीज होंगी और वे ट्रेडिंग के लिए डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स (dApps) को एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए कोई नेटवर्क फीस नहीं देनी होगी। 

हाल ही में Robinhood ने ब्रिटेन के फिनटेक ऐप Ziglu को एक्वायर करने की डील की थी। Ziglu पर यूजर्स को 11 क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने और बेचने के साथ ही विदेश में पेमेंट करने की सुविधा मिलती है। ब्रिटेन में बिजनेस बढ़ाने की Robinhood की यह दूसरी कोशिश है। लगभग दो वर्ष पहले इसने ब्रिटेन के मार्केट में एक्सपैंशन की अपनी योजना टाल दी थी। 
 
इस बारे में फर्म ने कहा था, "विदेश में एक्सपैंशन करने की हमारी योजना के तहत हमने ब्रिटेन की क्रिप्टो फर्म Ziglu को एक्वायर करने की डील की है।" इससे शॉर्ट-टर्म में Ziglu के कस्टमर्स के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, बाद में इस फर्म को Robinhood के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके साथ ही ब्रिटेन से बाहर यूरोप में बिजनेस बढ़ाने पर काम होगा। हाल ही में Robinhood के CEO Vladimir Tenev ने Dogecoin को एक महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी बताया था। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Dogecoin से जुड़ी ट्रांजैक्शन फीस में काफी कमी करने की जरूरत है। Tenev का मानना है कि Dogecoin में कुछ बदलाव करने से इसका इस्तेमाल काफी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह रोजाना की जाने वाली पेमेंट्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस का एक कारगर जरिया बन सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Penalty, Rules, robinhood, Trading, Customers, Fees, America, Expansion

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.