Robinhood के CEO ने Dogecoin को बताया इंटरनेट के लिए महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी

Tenev का मानना है कि Dogecoin में कुछ बदलाव करने से इसका इस्तेमाल काफी बढ़ाया जा सकता है

Robinhood के CEO ने Dogecoin को बताया इंटरनेट के लिए महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी

Dogecoin के लिए जल्द ही इंटरनेट एक्सेस के बिना भी ट्रांजैक्शंस शुरू हो सकती हैं

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क की भी ऐसी ही राय है
  • Dogecoin से जुड़ी ट्रांजैक्शन फीस में काफी कमी करने की जरूरत है
  • इसके ब्लॉक साइज और ब्लॉक से जुड़े टाइम में सुधार पर जोर दिया जा रहा है
विज्ञापन
स्टॉक्स और क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़ी फर्म Robinhood के CEO Vladimir Tenev ने Dogecoin को एक महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी बताया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Dogecoin से जुड़ी ट्रांजैक्शन फीस में काफी कमी करने की जरूरत है। इससे पहले इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भी इसी तरह की राय दे चुके हैं। 

Tenev का मानना है कि Dogecoin में कुछ बदलाव करने से इसका इस्तेमाल काफी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह रोजाना की जाने वाली पेमेंट्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस का एक कारगर जरिया बन सकता है। Tenev ने ट्वीटर के जरिए बताया कि Dogecoin का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए किन सुधारों की जरूरत है। उनका कहना था कि इसके ब्लॉक साइज और ब्लॉक से जुड़े टाइम में सुधार होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इसकी गैस फीस में कमी करने की जरूरत बताई। Dogecoin का ब्लॉक साइज 1 MB और ब्लॉक से जुड़ा टाइम 1 मिनट का है जिससे प्रति सेकेंड 40 ट्रांजैक्शंस का आउटपुट मिल सकता है। 

Dogecoin के लिए जल्द ही इंटरनेट एक्सेस के बिना भी ट्रांजैक्शंस शुरू हो सकती हैं। इसके लिए RadioDoge कहे जा रहे एक प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। Dogecoin Foundation के डिवेलपर्स Michi Lumin और Timothy Stebbing ने बताया कि RadioDoge से कैसे ऑफलाइन DOGE ट्रांजैक्शंस की SpaceX के Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के इस्तेमाल से सुविधा मिल सकती है। 

इन डिवेलपर्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा है कि एक RadioDoge Regional Hub बनाया गया है जो इस नई टेक्नोलॉजी के लिए टेस्टिंग करेगा। इसके प्रोटोटाइप में एक वायर एंटीना और पेड़ शामिल है। उन्होंने बताया, "RadioDoge कम लागत वाली और विश्वसनीय रेडियो टेक्नोलॉजी के साथ ग्लोबल स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क को मिलाकर ऐसे लोगों तक Dogecoin को पहुंचाना चाहता है जो इंटरनेट के दायरे से बाहर हैं।" उनका कहना था कि इस तरह की पहली ट्रांजैक्शन अमेरिका के कोलोराडो में मौजूद HF रेडियो से 150 से अधिक मील की दूरी पर Regional Hub में ट्रांसमिट होगी। Regional Hub से ट्रांजैक्शंस को स्टारलिंक सैटेलाइट के इस्तेमाल से Dogecoin टेस्टनेट पर भेजा जाएगा। RadioDoge के अलावा फाउंडेशन कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है जिनसे Dogecoin की लोकप्रियता बढ़ सकती है। हालांकि, फाउंडेशन ने यह नहीं बताया है कि RadioDoge की कब तक शुरुआत होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Robinhood, Tesla, Elon Musk, Payments, Improvements, Transactions
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »