क्रिप्टो की चोरी, महिला की दोस्त ने चुराए 3 करोड़ रुपये के बिटकॉइन

इस मामले में पीड़ित की करीबी दोस्त ने अपने दो सहयोगियों की मदद से उनके मोबाइल फोन पर क्रिप्टो वॉलेट से छह बिटकॉइन चुरा लिए

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2024 22:08 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में फ्रॉड के मामले बढ़े हैं
  • इस मामले में चुराए गए बिटकॉइन छह वॉलेट्स में ट्रांसफर किए गए थे
  • इसमें आरोपी ने इन बिटकॉइन को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में कन्वर्ट किया था

यह घटना 4 जुलाई को हुई थी, जब आरोपी महिला अपनी दोस्त के साथ एयरपोर्ट गई थी

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में स्कैम और ठगी के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह के एक मामले में राजधानी की महिला से उनकी दोस्त ने लगभग तीन करोड़ रुपये के Bitcoin की ठगी की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में पीड़ित की करीबी दोस्त ने अपने दो सहयोगियों की मदद से उनके मोबाइल फोन पर क्रिप्टो वॉलेट से छह बिटकॉइन चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चुराए गए बिटकॉइन की ट्रेल को छिपाने के लिए कई टंबलर्स का इस्तेमाल किया। टंबलर का अधिकतर इस्तेमाल पहचानी जा सकने वाली क्रिप्टोकरेंसी को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के साथ मिक्स करने के लिए होता है। इससे चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी के सोर्स का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। 

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चुराए गए बिटकॉइन छह वॉलेट्स में ट्रांसफर किए गए थे। यह घटना 4 जुलाई को हुई थी, जब आरोपी महिला अपनी दोस्त के साथ एयरपोर्ट गई थी। एयरपोर्ट के रास्ते में उसने पीड़ित का मोबाइल नेविगेशन के लिए मैप का इस्तेमाल करने के बहाने से लिया था। इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़ित के क्रिप्टो वॉलेट से छह बिटकॉइन अन्य वॉलेट्स में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी ने इन बिटकॉइन को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में कन्वर्ट किया और इसमें से कुछ क्रिप्टोकरेंसी से कैश हासिल कर लिया। इस मामले में पीड़ित महिला एक डिजिटल मार्केटर है। उन्होंने 4 जुलाई को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। 

इसके बाद पुलिस ने 19 जुलाई को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बड़ी मात्रा में कैश, 2.32 बिटकॉइन और 96,000 USDT जब्त किए गए हैं। हाल ही में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने बताया था कि पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस समस्या से निपटने के लिए क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने की तैयारी की है। FBI ने एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की आड़ में फ्रॉड बढ़कर 3.94 अरब डॉलर के थे। इससे पिछले वर्ष में इन फ्रॉड में लोगों ने लगभग 2.57 अरब डॉलर की रकम गंवाई थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  5. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.