केरल में Crypto पॉन्जी स्कीम का खुलासा, 1,200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का अनुमान

ED का कहना है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा और वह पूछताछ में सही उत्तर नहीं देने से बच रहा है

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 10:53 IST
ख़ास बातें
  • आरोपी को 31 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा गया है
  • यह स्कीम मल्टीलेवल मार्केटिंग की आड़ में चलाई जा रही थी
  • लोगों को अधिक रिटर्न का लालच दिया गया था

हाल के महीनों में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं

एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने केरल में क्रिप्टो से जुड़ी एक स्कीम के जरिए धोखाधड़ी का मामला पकड़ा है। इसमें केरल के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर 900 से अधिक लोगों के साथ 1,200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ED का कहना है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा और वह पूछताछ में सही उत्तर देने से बच रहा है।

ED ने बताया कि 'Morris Coin cryptocurrency' के मुख्य स्टॉकिस्ट अब्दुल गफ्फूर को 24 मार्च को हिरासत में लिया गया था। उसे अदालत में पेश किया गया था और 31 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा गया है। ED ने कहा, "Stoxglobal Brokers के डायरेक्टर्स में शामिल गफ्फूर की अपराध की रकम को खपाने में सक्रिय भूमिका थी।" ED की ओर से दायर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केरल पुलिस की मामले के मुख्य आरोपी निषाद के के खिलाफ एफआईआर से जुड़ा है। ED का आरोप है कि निषाद ने एक पॉन्जी स्कीम के जरिए कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। यह स्कीम उसकी बेंगलुरु की तीन फर्मों के जरिए चलाई गई थी। इसमें लोगों को प्रति दिन 3-5 प्रतिशत के रिटर्न का लालच दिया गया था। पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि इसमें 900 से अधिक लोगों के साथ 1,200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। 
Advertisement

जांच में पता चला है कि निषाद ने उन लोगों को पिन स्टॉकिस्ट बनाया था जिन्होंने इस स्कीम में कम से कम 10 लाख रुपये लगाए थे। निषाद ने स्टॉकिस्ट्स से इनवेस्टमेंट पर 5 प्रतिशत का कमीशन देने का वादा किया था। स्टॉकिस्ट्स ने एक अवैध स्कीम में बड़ी संख्या में नए मेंबर्स को शामिल किया था। यह स्कीम मल्टीलेवल मार्केटिंग की आड़ में चलाई जा रही थी। 

इससे पहले  ED ने बताया था कि लोगों से लिए गए डिपॉजिट अवैध थे और इसके लिए रेगुलेटरी एजेंसियों से अनुमति नहीं थी। ED ने निषाद और उसके सहयोगियों के 36.72 करोड़ रुपये के एसेट्स जब्त किए थे। हाल के महीनों में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। इन मामलों में लोगों को गलत जानकारी देकर उनकी रकम किसी स्कीम में लगवाई जाती है। ऐसे मामलों में अपराध की रकम का पता लगाना भी मुश्किल होता है क्योंकि उसे अक्सर विदेश में ट्रांसफर कर दिया जाता है। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Kerala, ED, Investigation, Return, Cheating
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.