क्रिप्टोकरंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के 7 मामलों की जांच कर रहा ED

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामलों की ED की ओर से जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वर्चुअल करंसी के जरिए अपराध से मिली रकम को खपाया है

क्रिप्टोकरंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के 7 मामलों की जांच कर रहा ED

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वर्चुअल करंसी के जरिए अपराध से मिली रकम को खपाया है

ख़ास बातें
  • सायबर अपराधियों के क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल करने की आशंका है
  • क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा है
  • क्रिप्टोकरंसी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट ( ED) ऐसे सात मामलों की जांच कर रहा है जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग के लिए क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल किया गया है। इनमें अब तक लगभग 135 करोड़ रुपये की अपराध से प्राप्त रकम जब्त की गई है। इस बारे में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सायबर अपराधियों के क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल करने की जानकारी दी है। 

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामलों की ED की ओर से जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वर्चुअल करंसी के जरिए अपराध से मिली रकम को खपाया है। चौधरी ने बताया कि ED ऐसे सात मामलों की जांच कर रहा है जिनमें क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों की सरकार की ओर से पहचान किए जाने से जुड़े प्रश्न पर, चौधरी ने कहा कि ED की जांच में पता चला है कि कुछ विदेशी नागरिकों और उनके भारतीय सहयोगियों ने एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरंसी एकाउंट्स के जरिए अपराध की रकम को विदेश भेजा था। 

इनमें से एक मामले में ED ने एक आरोपी को दो वर्ष पहले गिरफ्तार किया था। इस व्यक्ति ने आरोपी विदेशी फर्मों को अपराध से मिली रकम को क्रिप्टोकरंसी में तब्दील कर उसे विदेश में ट्रांसफर किया था। इस बारे में अभियोजन की ओर से एक शिकायत PMLA स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई है। 

क्रिप्टोकरंसी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। हाल ही में महाराष्‍ट्र के नागपुर में 40 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामला सामने आया था। इसमें दो हजार से ज्‍यादा निवेशकों को निशाना बनाया गया है। इसका मुख्य आरोपी लोगों को एक फर्म में निवेश करने के लिए आकर्षित करता था। वह अपना लाइफस्‍टाइल दिखाकर निवेशकों को लुभाता था। आरोपी का दावा था कि वह 'Ether' में डीलिंग कर रहा है। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने भी क्रिप्टोकरंसी के जरिए फ्रॉड का एक बड़ा मामला पकड़ा है। इसमें न्यूयॉर्क के एक दंपत्ति पर 4.5 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 33,750 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन्स की लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। ये बिटकॉइन लगभग छह वर्ष पहले डिजिटल करंसी एक्सचेंज Bitfinex को हैक कर चुराए गए थे। पिछले वर्ष अमेरिका के सबसे बड़े फ्यूल पाइपलाइन नेटवर्क पर सायबर हमले के बाद प्रेसिडेंट  Joe Biden के तहत आने वाले रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरंसी इंडस्ट्री की स्क्रूटनी बढ़ाई है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Fraud, Ether, Investors, ED, Government, Exchange

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »