कैसे मिलेगी जॉब? AI के चलते 100 में से 84 लोगों को चिंता

76% लोगों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले नए साल में जॉब तलाशना पहले से मुश्किल हो गया है।

कैसे मिलेगी जॉब? AI के चलते 100 में से 84 लोगों को चिंता

सर्वे के अनुसार, 87% लोगों को अपने काम में AI का इस्तेमाल करना सहज लगता है।

ख़ास बातें
  • 87% लोगों को अपने काम में AI का इस्तेमाल करना सहज लगता है।
  • 77% लोगों का मानना ​​है कि भर्ती प्रक्रिया में अब बहुत सारे चरण शामिल हैं
  • 94% भारतीय पेशेवर जॉब सर्च में AI का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

AI के आ जाने से दुनियाभर में जॉब्स को लेकर लम्बे समय से एक बहस छिड़ी हुई है। बहुत से लोगों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जॉब्स को काफी हद तक प्रभावित करने वाला है। विभिन्न रिपोर्ट्स में कहा गया है कि AI से जॉब्स को खतरा है, और कई इंडस्ट्रीज में ऑटोमेशन के चलते नौकरियां जा सकती हैं। अब एक नई रिपोर्ट आई है जो कहती है कि AI के रहते अब लोगों के मन में जॉब्स को लेकर डर पैदा हो गया है। एक बड़ी आबादी को लगता है कि नई टेक्नोलॉजी के अनुसार स्किल न होने के कारण उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं क्या कहती है ये रिपोर्ट। 

AI जॉब्स को लेकर लोगों के मन में डर पैदा हो गया है कि भविष्य में उनके लिए नौकरी पाना आसान नहीं है। LinkedIn के द्वारा की गई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। सर्वे में सामने आया है कि भारत में करीबन 84% पेशेवर लोगों को लगता है कि AI के चलते एक नई नौकरी मिलने में उनको मुश्किल होने वाली है। जबकि 72% लोग 2026 में एक नई नौकरी पाने की तलाश में हैं। भर्ती प्रक्रियाएं तेजी से जटिल होती जा रही हैं, और अधिकतर एआई-संचालित नजर आती हैं। 

सर्वे के अनुसार, 87% लोगों को अपने काम में AI का इस्तेमाल करना सहज लगता है। लेकिन बात जब भर्ती की आती है तो सबको डर लगता है। लगभग 77% लोगों का मानना ​​है कि भर्ती प्रक्रिया में अब बहुत सारे चरण शामिल हो गए हैं। जबकि 66% का कहना है कि यह प्रक्रिया अधिक सहज नहीं रह गई है। 48% को लगता है कि वे अपने आवेदनों को सबसे अलग कैसे दिखाएं, यह तय कर पाना मुश्किल है

रोचक बात यह है कि साथ ही साथ AI को लेकर अधिकतर लोगों का मानना है कि जॉब की खोज में AI एक सपोर्टिव टूल की तरह काम करता है। 94% भारतीय पेशेवर जॉब सर्च में AI का इस्तेमाल करते हैं। 66% का कहना है कि जॉब इंटरव्यू में यह बहुत उपयोगी होता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। बावजूद इसके सर्वे के अनुसार, 76% लोगों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले नए साल में जॉब तलाशना पहले से मुश्किल हो गया है। 

LinkedIn का डेटा बताता है कि भारत में प्रत्येक जॉब रोल के प्रतिस्पर्धा पलृहले के मुकाबले बढ़ गई है। प्रति रोल आवेदकों की संख्या 2022 के मुकाबले अब दोगुनी हो चुकी है। नियोक्ताओं के लिए भी भर्ती करना अब उतना आसान नहीं रहा। 74% का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले  अब क्वालिफाइड टेलेंट को खोजना ज्यादा मुश्किल हो गया है। LinkedIn के अनुसार, प्रॉम्ट इंजीनियर, AI इंजीनियर, और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिमांड बढ़ रही है। साथ ही सेल्स, साइबरसिक्योरिटी, एडवाइजरी रोल्स के लिए भी मांग बढ़ी है। गैर पारंपरिक भूमिकाओं में पशुचिकित्सक, सौर ऊर्जा सलाहकार और व्यवहार चिकित्सक में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jobs In 2026, LinkedIn, LinkedIn AI Tools, Jobs
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »