क्रिप्टो माइनिंग पर इस देश ने लगाया बैन....

रूस में पेमेंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल पर रोक है लेकिन हाल ही में विदेशी पेमेंट्स के लिए इनका इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 23:18 IST
ख़ास बातें
  • रूस ने 10 रीजंस में क्रिप्टो माइनिंग पर छह वर्ष का बैन लगाया है
  • यह फैसला मिनिस्टर्स की काउंसिल ने किया है
  • रूस में बहुत सी इंटरनेशनल कंपनियों ने अपना कारोबार भी समेट दिया है

हाल ही में रूस ने पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टो के इस्तेमाल की अनुमति दी थी

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में रूस शामिल है। हालांकि, इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण रूस ने 10 रीजंस में क्रिप्टो माइनिंग पर छह वर्ष का बैन लगाया है।  

रूस की न्यूज एजेंसी Tass की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले वर्ष की शुरुआत से रूस के 10 रीजंस में माइनिंग पूल में शामिल होने पर बैन लगाया गया है। यह फैसला मिनिस्टर्स की काउंसिल ने किया है। रूस ने जुलाई में क्रिप्टो माइनिंग को वैध किया था। हालांकि, रूस में पेमेंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल पर रोक है लेकिन हाल ही में विदेशी पेमेंट्स के लिए इनका इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। यूक्रेन पर हमले की वजह से अमेरिका सहित बहुत से पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए यह छूट दी गई है। क्रिप्टो की माइनिंग पर बैन वाले रीजंस में दागेस्तान, नॉर्थ ओसेटिया और चेचन्या शामिल हैं। रूस में बहुत सी इंटरनेशनल कंपनियों ने अपना कारोबार भी समेट दिया है। 

हाल ही में रूस ने कानून में संशोधन कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के फाइनेंस मिनिस्टर Anton Siluanov ने बताया, "रूस में माइन किए गए बिटकॉइन्स का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।" बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में रूस शामिल है। Siluanov ने कहा, "इस प्रकार की ट्रांजैक्शंस हो रही हैं। हमारा मानना है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए।" उनका कहना था कि भविष्य में डिजिटल करेंसीज में इंटरनेशनल पेमेंट्स की जा सकती हैं। 

इस महीने की शुरुआत में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को वैकल्पिक एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रकार के एसेट्स में बिटकॉइन का उदाहरण दिया था। पुतिन का कहना था कि बिटकॉइन को कोई रेगुलेट नहीं कर सकता। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। रूस की कंपनियां बिटकॉइन का इस्तेमाल विदेश से कारोबार में कर रही हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.