क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 66,140 डॉलर

Tether, Binance Coin, Solana, Cardano, Tron, Chainlink,Polygon के प्राइसेज में भी गिरावट थी

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 66,140 डॉलर

कुछ देशों में इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी जारी है
  • Tether, Binance Coin, Solana, Cardano में भी गिरावट थी
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है
विज्ञापन
मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 2.30 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 66,147 डॉलर पर था। हालांकि, Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 69,000 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी जारी है। 

Ether का प्राइस 3.28 प्रतिशत कम होकर लगभग 3,190 डॉलर पर था। हालांकि, Binance पर यह लगभग 3,514 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Solana, Cardano, Tron, Chainlink,Polygon, Litecoin और Stellar के प्राइस भी घटे हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.22 प्रतिशत घटकर लगभग 2.59 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के प्राइस में उतार-चढ़ाव के बीच इसके लिए डिमांड कमजोर हुई है। इसकी बिकवाली पर अधिक जोर है। अमेरिका में CPI डेटा मार्केट के लिए अगला महत्वपूर्ण प्वाइंट हो सकता है। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से रेट में कटौती के बारे में कुछ संकेत मिल सकता है।" क्रिप्टो ऐप CoinDCX ने कहा, "अमेरिका के सिक्योरिटीज मार्केट रेगुलेटर SEC की ओर से संकेत नहीं मिलने से Ethereum को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हो रहा है। Ether के 3,650 डॉलर का लेवल पार करने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। इसमें तेजी के लिए इस लेवल से आगे बढ़ना जरूरी है।" 

Benchmark Company के एनालिस्ट, Mark Plamer का पूर्वानुमान है कि बिटकॉइन का प्राइस अगले वर्ष के अंत तक 1,50,000 डॉलर पर पहुंच सकता है। Plamer ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy का प्राइस टारगेट भी लगभग दोगुना बढ़ाकर 1.875 डॉलर किया है। इससे पहले उन्होंने MicroStrategy के लिए 990 डॉलर का टारगेट दिया था। इस कंपनी को लेकर Plamer का पॉजिटिव सेंटीमेंट इसके पास बिटकॉइन होल्डिंग्स पर आधारित है। उन्होंने एक इनवेस्टर नोट में बताया है कि MicroStrategy को बिटकॉइन होल्डिंग्स से काफी फायदा होगा क्योंकि इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की सप्लाई आधी हो जाएगी। Palmer ने 27 फरवरी को बिटकॉइन के 1,25,000 डॉलर तक पहुंचने का पूर्वानुमान दिया था। इसके बाद बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27 प्रतिशत बढ़ा है। कुछ देशों में इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन ने क्रिप्टो सेगमेंट का रेगुलेटेड मार्केट के साथ विलय करने का फैसला किया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »