क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Bitcoin, Ethereum के प्राइस चढ़े

Bitcoin के प्राइस में Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ शुरुआत हुई

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Bitcoin, Ethereum के प्राइस चढ़े

बिटकॉइन का प्राइस 1.96 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,554 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • Ether के प्राइस में बिटकॉइन से अधिक तेजी रही
  • एनर्जी एफिशिएंट अपग्रेड Merge के लॉन्च का Ether को फायदा मिल रहा है
  • क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो मार्केट में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ शुरुआत हुई।

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 1.96 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,554 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 19,596 डॉलर के साथ कारोबार कर रहा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 20,000 डॉलर से अधिक होता है तो अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में बिटकॉइन से अधिक तेजी रही। इसका प्राइस लगभग 1,322 डॉलर पर था। Ethereum ब्लॉकचेन के एनर्जी एफिशिएंट अपग्रेड Merge के लॉन्च का Ether को फायदा मिल रहा है। 

इस अपग्रेड से ट्रांजैक्शंस में तेजी आने और एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग कर रहे हैं। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

इसके अलावा Tether, Binance USD और Ripple जैसे स्टेबलकॉइन्स और Binance Coin, Cardano, Solana और Polygon जैसे बहुत से ऑल्टकॉइन्स के प्राइसेज भी चढ़े हैं। मीम कॉइन्स Dogecoin और Shiba Inu में भी बढ़त हुई है। हालांकि, Tron, Stellar, Bitcoin SV और Terra कुछ गिरावट वाले ऑल्टकॉइन्स थे। क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.75 प्रतिशत बढ़कर लगभग 944 अरब डॉलर का हो गया।  पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। इससे भी मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के डिफॉल्ट करने से इस मार्केट को लेकर आशंकाएं भी बढ़ी हैं।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »