क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से ज्यादा

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी आई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी
  • Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस भी घटे हैं
  • इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है

पिछले सप्ताह अमेरिका के फेडरल रिजर्व के Bitcoin का रिजर्व बनाने से इनकार करने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट हुई थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर इसका प्राइस लगभग एक प्रतिशत घटकर 96,100 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 3,341 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस भी घटे हैं। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आने और इसके एक लाख डॉलर को दोबारा पार करने पर सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। हालांकि, अगर इसका प्राइस 85,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखने में नाकाम रहता है तो इसमें गिरावट बढ़ सकती है। 
Advertisement

अमेरिका में जल्द राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने वाले Donald Trump ने हाल ही में बनाई गई प्रेसिडेंशियल काउंसिल ऑफ एडवाइजर्स फॉर डिजिटल एसेट्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर Bo Hines को नियुक्त करने की घोषणा की है। इस काउंसिल का उद्देश्य डिजिटल एसेट्स के सेगमेंट में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ाना है। क्रिप्टो मार्केट को उम्मीद है कि इसके रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होगी। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी आई थी। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका Bitcoin का बड़ा स्टॉक बनाने की सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख, Jerome Powell ने बताया है, "हमें बिटकॉइन खरीदने की अनुमति नहीं है।" बिटकॉइन का रिजर्व बनाने को लेकर कानूनी मुद्दों पर उनका कहना था, "इस पर कांग्रेस को विचार करना है लेकिन फेडरल रिजर्व में इसके लिए कानून में बदलाव पर हम विचार नहीं कर रहे।" 

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  2. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  3. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  4. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  5. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  6. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  7. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  10. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.