क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से कम

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.30 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है

क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से कम

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में शुक्रवार को छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 10 प्रतिशत से अधिक घटा है
  • बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है
विज्ञापन
अमेरिका में फेडरल रिजर्व के मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी  Bitcoin को अपने रिजर्व में शामिल करने से इनकार करने का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। बिटकॉइन में शुक्रवार को छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था और इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 95,000 डॉलर से कुछ अधिक पर था। फेडरल रिजर्व के अगले वर्ष इंटरेस्ट रेट को केवल दो बार घटाने के फैसले से भी मार्केट्स में गिरावट है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 10 प्रतिशत से अधिक घटकर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग 3,292 डॉलर पर था। Solana में 12 प्रतिशत से अधिक नुकसान था और इसका प्राइस 182 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Binance Coin, Tron, Polkadot, Near Protocol और Cronos शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.30 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है। 

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। इससे इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में काफी तेजी आई थी। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका Bitcoin का बड़ा स्टॉक बनाने की सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख, Jerome Powell ने बताया, "हमें बिटकॉइन खरीदने की अनुमति नहीं है।" बिटकॉइन का रिजर्व बनाने को लेकर कानूनी मुद्दों पर उनका कहना था, "इस पर कांग्रेस को विचार करना है लेकिन फेडरल रिजर्व में इसके लिए कानून में बदलाव पर हम विचार नहीं कर रहे।" 

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। इस सप्ताह की शुरुआत में इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया है। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर प्राइस को भी फायदा मिला है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »