क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 83,700 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.64 प्रतिशत घटकर लगभग 2.64 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 83,700 डॉलर से ज्यादा

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है

ख़ास बातें
  • Bitcoin में बुधवार को दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • Ether में पिछले चार महीनों से गिरावट का ट्रेंड है
  • इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 83,780 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 1,572 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Polkadot, Solana, XRP, Tron और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.64 प्रतिशत घटकर लगभग 2.64 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि Ether में पिछले चार महीनों से गिरावट का ट्रेंड है। इसका प्राइस 60 प्रतिशत से अधिक घटा है। Ether के लिए 1,750 डॉलर पर महत्पूर्ण रेजिस्टेंस है। 1,000 से 10,000 बिटकॉइन होल्ड करने वाले वॉलेट एड्रेस की संख्या में 5 मार्च के बाद से बढ़ोतरी हुई है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इस वजह से स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) से काफी विड्रॉल हुआ है। हालांकि, बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में रिकवरी होने का संकेत है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का सुझाव दिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। हाल ही में आयोजित क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त करेगी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »