क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 77,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है और इससे मार्केट में अनिश्चितता है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 77,000 डॉलर से ज्यादा

बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के लिए 80,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था
  • इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। बिटकॉइन के लिए 80,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 77,050 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 1,474 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Stellar, XRP और Tron में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन पांच प्रतिशत घटकर लगभग 2.40 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है और इससे मार्केट में अनिश्चितता है। बिटकॉइन का प्राइस 75,000 डॉलर से नीचे गिर सकता है। यह पूरे क्रिप्टो मार्केट के लिए खतरे का संकेत होगा। पिछले कुछ महीनों से Ether में मंदी है। इसका प्राइस 60 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। इसका प्राइस 1,500 डॉलर से सपोर्ट लेवल से नीचे जाने पर काफी घट सकता है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इस वजह से स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) से काफी विड्रॉल हुआ है। बिटकॉइन का प्राइस 80,000 डॉलर के बड़े सपोर्ट से नीचे है। हालांकि, बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में रिकवरी होने का संकेत है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन जमा करने के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »