बिटकॉइन में भारी गिरावट, 57,300 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस, Ether में 4 प्रतिशत की तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 4.37 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 2,415 डॉलर पर था

बिटकॉइन में भारी गिरावट, 57,300 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस, Ether में 4 प्रतिशत की तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 4.37 प्रतिशत की तेजी थी

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 57,261 डॉलर पर था
  • देश में सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है
  • यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए हैं
विज्ञापन
जापान के स्टॉक मार्केट में पिछले कुछ दिनों से जारी वोलैटिलिटी और कुछ अन्य देशों के बीच तनाव का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3.25 प्रतिशत घटकर लगभग 57,261 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में लगभग 1.54 प्रतिशत की गिरावट थी और यह लगभग 61,733 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टो एनालिस्ट्स का कहना है कि गिरावट में व्हेल्स के खरीदारी बढ़ाने से इसके प्राइस में रिकवरी हो सकती है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 4.37 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 2,415 डॉलर पर था। Avalanche, Cardano, Tron, Polkadot, Solana और Ripple के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, USD Coin, Iota और Circuits of Value शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.02 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Giottus के CEO, Vikram Subburaj ने बताया, "बिटकॉइन की हिस्सेदारी काफी बढ़ी है और यह 57 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में मार्केट में गिरावट के दौरान बिटकॉइन व्हेल्स ने लगभग 30,000 बिटकॉइन खरीदे थे। इसके साथ ही क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। इसके पीछे व्हेल्स की एक्टिविटी और इंस्टीट्यूशनल दिलचस्पी बढ़ना प्रमुख कारण हैं।" 

देश में सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि निकट भविष्य में वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का कोई प्रपोजल नहीं है। सांसद G M Harish Balayogi ने इस सेगमेंट को लेकर सरकार के रुख पर प्रशन किए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार के पास क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए रूल्स लाने का कोई प्रपोजल है। इसके उत्तर में चौधरी ने कहा था, "वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने का कोई प्रपोजल नहीं है। हालांकि, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग जैसे निगरानी के विशेष उद्देश्यों के लिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) को अधिकृत किया गया है।" 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »