बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 61,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

Avalanche, Binance Coin, Ripple, Tron, Cardano, Near Protocol, Chainlink, Polygon और Stellar के प्राइस बढ़े हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Avalanche, Binance Coin, Ripple और Tron में भी तेजी थी
  • Ether का प्राइस दो प्रतिशत घटकर लगभग 2,452 डॉलर पर था
  • इस वर्ष बिटकॉइन ने लगभग तीन वर्षों के बाद नया हाई लेवल बनाया था

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.50 प्रतिशत बढ़कर 2.14 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 3.15 प्रतिशत की तेजी थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 61,060 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 64,570 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन में तेजी के पीछे वैश्विक राजनीतिक स्थिति में कुछ सुधार और इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल दिलचस्पी बढ़ना है। 

हालांकि, Ether में दो प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस घटकर लगभग 2,452 डॉलर पर था। Avalanche, Binance Coin, Ripple, Tron, Cardano, Near Protocol, Chainlink, Polygon और Stellar के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.50 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.14 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़कर 56 प्रतिशत से अधिक हो गई है। बिटकॉइन ETFs को अप्रूवल और स्टेबलकॉइन की वॉल्यूम में बढ़ोतरी से यह ट्रेंड मजबूत हुआ है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ना और रेगुलेटरी स्पष्टता से इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ सकता है।" क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट टीम ने कहा, "अमेरिका में PPI डेटा के अनुमान से कम रहने के कारण क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। मार्केट का फोकस CPI डेटा पर शिफ्ट हो गया है।" 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में इंटरनेशनल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 44 प्रतिशत बढ़कर 720 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ETFs के लॉन्च से इस सेगमेंट की ग्रोथ तेजी से बढ़ी है। क्रिप्टो एक्सचेंज Binance की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून के बीच बिटकॉइन ने ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे बिटकॉइन ETF की शुरुआत होना और इसके नेटवर्क की चौथी हाविंग प्रमुख कारण हैं। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की वैल्यू भी तेजी से बढ़ी है। अमेरिका में बिटकॉइन ETFs में लगभग 17 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट हुआ है। इन ETFs में प्रति दिन की औसत ट्रेडिंग लगभग 2.3 अरब डॉलर की है। इस वर्ष बिटकॉइन ने लगभग तीन वर्षों के बाद नया हाई लेवल बनाया था। इसका प्राइस मार्च में 73,737 डॉलर से अधिक पर पहुंचा था। केंद्र सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए गए हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.