क्रिप्टो मार्केट में 100 अरब डॉलर का नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 89,000 डॉलर से नीचे गिरा

क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली की शुरुआत पिछले सप्ताह अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर आशंकाओं की वजह से शुरू हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 7.50 प्रतिशत से अधिक टूटा है
  • गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, BNB और XRP शामिल थे
  • अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट भी कमजोर बना हुआ है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit में हैकिंग से भी मार्केट को झटका लगा है

इनवेस्टर सेंटीमेंट कमजोर होने और अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर आशंकाओं की वजह से क्रिप्टो मार्केट में मंगलवार को भारी गिरावट हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 7.50 प्रतिशत से अधिक टूटा है। पिछले एक दिन में इस मार्केट में 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। 

इस रिपोर्ट का पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज पर Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 88,260 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 9.70 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,410 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana का प्राइस 12 प्रतिशत से अधिक घटकर 136 डॉलर से कुछ अधिक पर था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, BNB और XRP शामिल थे। 
Advertisement

क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली की शुरुआत पिछले सप्ताह अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर आशंकाओं की वजह से शुरू हुई थी। हाल ही में अमेरिका के प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने वाले Donald Trump के सख्त फैसलों का भी क्रिप्टो और स्टॉक मार्केट्स पर बड़ा असर पड़ा है। ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर भारी टैरिफ लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स को लेकर अपने रवैये पर बरकरार रहने से भी प्रेशर बढ़ा है। अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट भी कमजोर बना हुआ है। इन्फ्लेशन बढ़ने की आशंका और इकोनॉमी को लेकर अस्थिरता से खर्च कम हो सकता है। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit में हैकिंग से भी मार्केट को झटका लगा है। Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया है। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। इस हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे Ether का प्राइस काफी टूटा है। Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया था कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी को नए एड्रेस पर मूव कर बेचा जा रहा है। हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  3. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  4. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  5. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  6. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  7. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  8. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  9. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.