क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए सायबर क्रिमिनल्स ने खपाई 600 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम, होम मिनिस्ट्री का खुलासा

होम मिनिस्ट्री ने चेतावनी दी है कि बहुत से क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए सायबर क्रिमिनल्स ने लगभग 624 करोड़ रुपये को खपाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 22:06 IST
ख़ास बातें
  • यह खुलासा नेशनल सायबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के डेटा से हुआ है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए खपाई गई अवैध रकम को पकड़ना मुश्किल होता है

इस वर्ष सितंबर तक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रकम को खपाया गया है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो मार्केट में फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। क्रिप्टो एक्सचेंजों का इस्तेमाल सायबर क्रिमिनल्स के गैर कानूनी रकम को खपाने के लिए भी किए जाने का खतरा सामने आया है। होम मिनिस्ट्री ने चेतावनी दी है कि बहुत से क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए सायबर क्रिमिनल्स ने लगभग 624 करोड़ रुपये को खपाया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष सितंबर तक सायबर क्रिमिनल्स ने कम से कम 27 क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए लगभग 624 करोड़ रुपये की गैर कानूनी रकम को खपाया है। होम मिनिस्ट्री के तहत आने वाले इंडियन सायबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के रिकॉर्ड्स से पता चला है कि 2024-2025 के दौरान अपराध से मिली 25 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को 12 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से ट्रांसफर किया गया है। 

Advertisement

यह खुलासा नेशनल सायबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) से जुटाए गए डेटा से हुआ है। इस बारे में एक अधिकारी ने बताया, "इन मामलों में पीड़ितों ने विशेषतौर पर जाली ट्रेडिंग या इनवेस्टमेंट ऐप्स के जरिए रकम लगाई थी। उन्हें यह नहीं पता था कि उनके फंड्स को डिजिटल एसेट्स में कन्वर्ट कर दर्जनों क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए खपाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि I4C ने इन मामलों में जिन क्रिप्टो एक्सचेंजों का इस्तेमाल किया है उनकी लिस्ट एन्फोर्समेंट एजेंसियों और फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) को दी है। होम मिनिस्ट्री की ओर से धोखाधड़ी के मामलों में जिन क्रिप्टो एक्सचेंजों की पहचान की गई है उनमें WazirX, Coin DCX, Giottus, Mudrex, CoinSwitch और ZebPay शामिल हैं।  

NCRP के डेटा से पता चला है कि सायबर क्रिमिनल्स ने इस वर्ष सितंबर तक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से मिली रकम को खपाया है। यह अवैध रकम फ्रॉड की 1,608 शिकायतों से जुड़ी है। पिछले वर्ष फ्रॉड की 1,264 शिकायतों से जुड़े लगभग 424 करोड़ रुपये को क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए ट्रांसफर किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 624 करोड़ रुपये की यह रकम सायबर अपराधों के जरिए की जाने वाली ठगी का बहुत कम हिस्सा है। इससे यह पता चलता है कि FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज सायबर क्रिमिनल्स के गलत इस्तेमाल को रोकने में सक्षम नहीं हैं। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.