हैकिंग का शिकार हुए क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX से फंड को विड्रॉ कर सकेंगे यूजर्स

इस एक्सचेंज के यूजर्स अपने फंड का 66 प्रतिशत ही विड्रॉ कर सकेंगे। हैकिंग के इस मामले की जांच की वजह से बाकी का फंड एक्सचेंज के पास ही रहेगा

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 22:33 IST
ख़ास बातें
  • WazirX के यूजर्स अपने फंड का 66 प्रतिशत ही विड्रॉ कर सकेंगे
  • इस मामले की जांच की वजह से बाकी का फंड एक्सचेंज के पास ही रहेगा
  • क्रिप्टो मार्केट पर इस मामले का असर पड़ा था

इस एक्सचेंज के मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट से हैकर्स ने लगभग 24 करोड़ डॉलर का फंड चुराया था

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल WazirX को पिछले महीने हैकर्स ने निशाना बनाया था। इसमें एक्सचेंज को 23 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। इसके बाद WazirX ने यूजर्स के लिए फंड के विड्रॉल जैसी कुछ सर्विसेज को रोक दिया था। इस एक्सचेंज ने यूजर्स के लिए उनके फंड के विड्रॉल की सुविधा शुरू करने की जानकारी दी है। 

हालांकि, एक्सचेंज के यूजर्स अपने फंड का 66 प्रतिशत ही विड्रॉ कर सकेंगे। हैकिंग के इस मामले की जांच की वजह से बाकी का फंड एक्सचेंज के पास ही रहेगा। WazirX ने एक स्टेटमेंट म्ं बताया कि 26 अगस्त से 8 सितंबर के बीच यूजर्स 66 प्रतिशत की लिमिट का आधा विड्रॉ कर सकेंगे। इसके बाद 9 सितंबर से 22 सितंबर के बीच उन्हें 66 प्रतिशत की पूरी लिमिट तक फंड विड्रॉ करने की सुविधा मिलेगी। WazirX ने बताया है कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद बाकी का फंड भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए किसी समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement

WazirX के यूजर्स की संख्या 1.6 करोड़ से अधिक है। पिछले महीने इस एक्सचेंज के कई यूजर्स ने विड्रॉल जैसी सर्विसेज रोके जाने की वजह से सोशल मीडिया पर अपनी वित्तीय मुश्किलों के बारे में पोस्ट किए थे। WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट में सेंध लगाकर हैकर्स ने लगभग 24 करोड़ डॉलर का फंड चुराया था। इस फंड को लौटाने के लिए एक्सचेंज ने हैकर को लगभग 2.3 करोड़ डॉलर (लगभग 192 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी। क्रिप्टो मार्केट पर इस मामले का असर पड़ा था। 

इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर भी सवाल उठे थे। WazirX ने चुराए गए फंड तक पहुंचने और इसे जब्त कराने में मदद करने वाले व्यक्ति को 10,000 डॉलर तक के रिवॉर्ड की भी पेशकश की थी। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए थे, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। Cyvers ने बताया था कि WazirX से फंड जिस एड्रेस पर भेजा गया है उसने PEPE, GALA और USDT टोकन्स को Ether में बदला है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.