क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत

CoinDCX के को-फाउंडर्स, Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में ठाणे की अदालत ने कहा कि 71 लाख रुपये के कथित फ्रॉड की शिकायत में इन दोनों के खिलाफ शुरुआती नजर में कोई सबूत नहीं है

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत

इस मामले में शिकायतकर्ता के साथ 71 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई थी

ख़ास बातें
  • इस मामले में CoinDCX के को-फाउंडर्स को जमानत मिल गई है
  • ठाणे की अदालत ने कहा कि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल CoinDCX के को-फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला अदालत ने खारिज कर दिया है। इसमें CoinDCX के को-फाउंडर्स, Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में ठाणे की अदालत ने कहा कि 71 लाख रुपये के कथित फ्रॉड की शिकायत में इन दोनों के खिलाफ शुरुआती नजर में कोई सबूत नहीं है। 

इस मामले में शिकायतकर्ता और जांचकर्ताओं दोनों ने पुष्टि की है कि यह फ्रॉड फाउंडर्स के तौर पर खुद को दिखाने वाले अन्य व्यक्तियों ने किया था। यह मामला इन आरोपों से शुरू हुआ था कि एक इनवेस्टर को CoinDCX से गलत तरीके से जुड़ी एक जाली स्कीम के जरिए ठगा गया था। हालांकि, अदालत की कार्यवाही से यह पता चला है कि शिकायतकर्ता को क्रिप्टो एक्सचेंज के फाउंडर्स के तौर पर खुद को दिखाने वाले आरोपियों में से एक से उसकी रकम मिल गई है। अदालत ने यह भी ध्यान दिया कि जहां यह कथित अपराध हुआ था वहां को-फाउंडर्स की मौजूदगी नहीं थी। इस वजह से भी उनके खिलाफ मामला कमजोर हुआ है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में CoinDCX ने कहा है कि इस कार्यवाही से उसका यह दावा सही साबित हुआ है कि यह थर्ड-पार्टी बहरूरियों से जुड़ा स्कैम है। CoinDCX ने बताया कि इसमें एक्सचेंज या उसके फाउंडर्स शामिल नहीं थे। यह फ्रॉड एक जाली प्लेटफॉर्म के जरिए हुआ था। इसने यूजर्स से सतर्कता बरतने और सिर्फ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स से ही जुड़ना चाहिए। इस मामले के शिकायतकर्ता एक इंश्योरेंस एडवाइजर थे। उनका आरोप था कि पिछले वर्ष अगस्त और इस वर्ष मार्च में उन्हें एक फर्म में इनवेस्टमेंट करने पर अधिक रिटर्न का झांसा दिया गया था। यह फर्म इस क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़ी बताई गई थी। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। 

ठाणे की पुलिस ने बताया था कि शिकायतकर्ता को फ्रेंचाइजी देने की भी पेशकश की गई थी। ठाणे में मुंब्रा के रहने वाले इस शिकायतकर्ता ने कई बार में लगभग 71.6 लाख रुपये कैश और ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस के जरिए ट्रांसफर किए थे। उनका कहना था कि इस रकम को लौटाया नहीं गया और इसके बजाय उनके फंड का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »