Coinbase ने रूस से जुड़े 25 हजार से ज्‍यादा अकाउंट्स ब्‍लॉक किए

कंपनी का कहना है कि कॉइनबेस अकाउंट खोलने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके नाम और देश की जानकारी देनी होगी।

Coinbase ने रूस से जुड़े 25 हजार से ज्‍यादा अकाउंट्स ब्‍लॉक किए

एक ब्लॉग पोस्ट में कॉइनबेस ने कहा है कि वह प्रतिबंधों का पालन करने के लिए समर्पित है।

ख़ास बातें
  • एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह जानकारी दी है।
  • कहा है कि वह एक मल्‍टी-लेयर्ड, विश्वव्यापी सेंक्‍शन प्रोग्राम बना रही है
  • आपराधिक गतिविधियों में शामिल अकाउंट्स पर एक्‍शन हुआ है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्‍स में से एक कॉइनबेस (Coinbase) ने कहा है कि उसने रूसी लोगों और संस्थाओं से जुडे़ 25 हजार से ज्‍यादा अड्रेस को ब्‍लॉक कर दिया है। माना जाता है कि ये अकाउंट्स अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में कॉइनबेस ने कहा है कि वह प्रतिबंधों का पालन करने के लिए समर्पित है और एक मल्‍टी-लेयर्ड, विश्वव्यापी सेंक्‍शन प्रोग्राम डेवलप कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि उसने 25 हजार से ज्‍यादा रूसी अड्रेस को ब्‍लॉक किया है, जिनके बारे में लगता है कि वो आपराधिक गतिविधियों में शामिल एंटरप्राइज से जुड़े हैं।

कंपनी ने कहा है कि उसने इन अड्रेस को अमेरिकी सरकार के साथ भी शेयर किया है। अपने पोस्ट में उसने इस बात को दोहराया है कि वह प्रतिबंधों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉइनबेस के चीफ लीगल ऑफ‍िसर, पॉल ग्रेवाल का कहना है कि ऑनबोर्डिंग सिस्‍टम के दौरान कॉइनबेस अमेरिका, UK, यूरोपियन यूनियन, संयुक्त राष्ट्र, सिंगापुर, कनाडा और जापान के लोगों समेत स्वीकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के अकाउंट एप्लिकेशन की जांच करता है। 

उन्‍होंने कहा कि कॉइनबेस अकाउंट खोलने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके नाम और देश की जानकारी देनी होगी। हम किसी शख्‍स को लेन-देन करने की अनुमति देने से पहले उसके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करते हैं।

यूजर्स को लुभाने के लिए कॉइनबेस कई प्रोग्राम चलाती है। पिछले महीने एक सुपर बाउल में उसने अपने पहले बड़े क्रिप्टो स्पलैश में एक ऐड प्रसारित किया। इसमें 60 सेकंड के लिए स्क्रीन के चारों ओर एक QR कोड आ रहा था। विज्ञापन के आखिर में एक Coinbase URL भी दिखाया गया। वेबसाइट पर विज्ञापन ने बताया कि दो दिनों में साइन-अप करने वाले नए कस्‍टमर्स के लिए 15 डॉलर (लगभग 1,130 रुपये) के फ्री बिटकॉइन (Bitcoin) का ऑफर है। इस अनोखे विज्ञापन की लॉन्चिंग के एक मिनट बाद वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर 20 मिलियन हिट मिले। इतनी बड़ी संख्‍या में हिट्स मिलने से साइट क्रैश भी हो गई।

कंपनी ने अपने एंप्लॉयीज को इस साल प्रत्येक तिमाही में एक हफ्ते का ऑफ देने की घोषणा भी की है। इस महीने की शुरुआत में कॉइनबेस के चीफ पीपल ऑफिसर, L J Brock ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि इस वर्ष लगभग पूरी कंपनी चार सप्ताह के लिए बंद रहेगी। इससे एंप्लॉयीज को काम के भारी बोझ के बाद रिकवर होने का मौका मिलेगा। Brock ने बताया कि Coinbase के एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में 40 घंटे काम करने की लिमिट नहीं है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  5. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  6. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  7. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  10. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »