ChatGPT की मदद से कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल और ATS-Friendly Resume तैयार किया जा सकता है। जानें सही Prompt और पूरा तरीका।
Photo Credit: Unsplash/ Solen Feyissa
ChatGPT की मदद से कुछ मिनटों में तैयार किया जा सकता है Resume
नौकरी के लिए आवेदन करते समय Resume सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में से एक होता है। हालांकि, कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि Resume में क्या लिखना है और उसे प्रोफेशनल तरीके से कैसे तैयार करना है। ऐसे में ChatGPT आपकी मदद कर सकता है। OpenAI का यह AI टूल आपके एजुकेशन, स्किल्स, वर्क एक्सपीरियंस और करियर गोल्स के आधार पर कुछ ही मिनटों में Resume का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है। हालांकि, इसके लिए सही जानकारी और सही Prompt देना जरूरी होता है। यहां हम आपको ChatGPT की मदद से Resume बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
ChatGPT का इस्तेमाल करने से पहले अपनी जरूरी जानकारी एक जगह लिख लें। इसमें आपका नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, टेक्निकल और अन्य स्किल्स, वर्क एक्सपीरिएंस, इंटर्नशिप, सर्टिफिकेशन और उपलब्धियां शामिल हो सकती हैं। जितनी ज्यादा और सटीक जानकारी देंगे, रिजल्ट उतना बेहतर मिलेगा।
सबसे पहले ChatGPT खोलें और एक स्पष्ट Prompt लिखें। उदाहरण के लिए:
"Create a professional resume for a fresher. My name is Rahul Sharma. I have completed B.Tech in Computer Science in 2025. My skills include Python, Java, SQL and Data Analysis. I have completed a 3-month internship in software development. Make the resume ATS-friendly."
इसके बाद ChatGPT आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर Resume का ड्राफ्ट तैयार कर देगा। जरूरत पड़ने पर आप इसमें बदलाव करने के लिए अतिरिक्त निर्देश भी दे सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप Fresher नहीं हैं, तो इस शब्द को Professional से रिप्लेस करें। अपनी क्वालिफिकेशन्स या स्किल्स को कॉमा लगाकर डिटेल में लिखें।
आज कई कंपनियां ATS (Applicant Tracking System) का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए Prompt में ATS-Friendly Resume का उल्लेख करना फायदेमंद हो सकता है। आप ChatGPT से यह भी कह सकते हैं कि वह Resume को किसी खास नौकरी के विवरण (Job Description) के अनुसार तैयार करे। इससे Resume में संबंधित कीवर्ड्स शामिल किए जा सकते हैं।
अगर शुरुआती ड्राफ्ट तैयार हो जाए तो आप ChatGPT से कह सकते हैं:
"Improve this resume for a Software Engineer role."
या
"Rewrite this resume in a more professional format."
या
"Add a strong professional summary at the top of the resume."
इस तरह Resume को अलग-अलग नौकरी प्रोफाइल के हिसाब से बेहतर बनाया जा सकता है।
ChatGPT Resume तैयार कर सकता है, लेकिन उसमें दी गई जानकारी की जांच करना जरूरी है। किसी भी स्किल, एक्सपीरिएंस या उपलब्धि को शामिल न करें जो आपके पास वास्तव में नहीं है। Resume डाउनलोड या भेजने से पहले उसकी भाषा, तारीख, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और फॉर्मेटिंग को एक बार जरूर चेक करें।
अगर सही जानकारी और सही Prompt का इस्तेमाल किया जाए, तो ChatGPT कुछ ही मिनटों में एक प्रोफेशनल Resume तैयार करने में मदद कर सकता है। यह खासतौर पर फ्रेशर्स और उन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है जो पहली बार Resume बना रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत