Coinbase के CEO को क्रिप्टो मार्केट के तेजी से बढ़ने की उम्मीद

क्रिप्टो सेगमेंट को पिछले कई महीनों से दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है

Coinbase के CEO को क्रिप्टो मार्केट के तेजी से बढ़ने की उम्मीद

क्रिप्टो सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है

ख़ास बातें
  • वेंचर कैपिटल फर्में क्रिप्टो और NFT में इनवेस्टमेंट कर रही हैं
  • मार्च तक क्रिप्टो इंडस्ट्री का मार्के कैप 2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक था
  • कुछ क्रिप्टो फर्में अलग तरीकों से भी फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase के CEO Brian Armstrong को अगले 10 से 20 वर्षों में क्रिप्टो मार्केट के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। हाल ही में भारत की यात्रा करने वाले Armstrong ने एक कॉन्फ्रेंस में यह पूर्वानुमान दिया। हालांकि, क्रिप्टो सेगमेंट को पिछले कई महीनों से दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के मामलों के दोबारा बढ़ने के कारण भी इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट पर असर पड़ा है। 

Bloomberg ने  अपनी रिपोर्ट में Armstrong के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि 10-20 वर्षों में हम क्रिप्टो मार्केट में काफी बढ़ोतरी देखेंगे।" उनका कहना था कि आगामी वर्षों में क्रिप्टो के यूजर्स की संख्या एक अरब को पार कर सकती है। वेंचर कैपिटल फर्में क्रिप्टो और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) में इनवेस्टमेंट कर रही हैं। हाल ही में Armstrong ने आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple को इस सेगमेंट पर रवैया बदलने को कहा था। उन्होंने क्रिप्टो से जुड़े ऐप्स को लेकर Apple के कड़े रुख पर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि स्मार्टफोन कंपनियों को उनके डिवाइसेज पर क्रिप्टो को सपोर्ट करने वाले हार्डवेयर बनाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

Allied Market Research की पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रिप्टो सेगमेंट 2030 तक 12.8 प्रतिशत के CAGR से बढ़ सकता है। मार्च के अंत तक क्रिप्टो इंडस्ट्री का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था। क्रिप्टो मार्केट रिकवरी के दौर से गुजर रहा है। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्चुअल एसेट्स सेगमेंट को कानूनी दायरे के तहत लाने वाले देशों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में वोलैटिलिटी कम हो सकती है। हालांकि, क्रिप्टो सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। उदाहरण के लिए, पिछले सप्ताह Dragonfly Capital ने मजबूत संभावना वाली क्रिप्टो फर्मों और प्रोजेक्ट्स में इनवेस्टमेंट के लिए लगभग 65 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सी फर्में अच्छी साख रखने वाले इनवेस्टर्स से फंडिंग चाहती हैं। कुछ क्रिप्टो फर्में अलग तरीकों से भी फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही हैं। उदाहरण के लिए, Ethereum ब्लॉकचेन पर एप्लिकेशंस डिवेलप करने की सुविधा देने वाली Polygon ने हाल ही में इनवेस्टर्स को अपनी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री से लगभग 45 करोड़ डॉलर हासिल किए थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Coinbase, Market, Investors, Regulate, Funding
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »