क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स में प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स की बढ़ रही दिलचस्पी

इस वर्ष की पहली तिमाही में क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स में वेंचर कैपिटल इनवेस्टमेंट लगभग 10 अरब डॉलर का रहा है

क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स में प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स की बढ़ रही दिलचस्पी

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सी फर्में अच्छी साख वाले इनवेस्टर्स से फंडिंग चाहती हैं

ख़ास बातें
  • टेक सेक्टर में गिरावट से भी क्रिप्टो में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है
  • मेटावर्स और Web3 में प्रगति से भी क्रिप्टो सेगमेंट में तेजी आई है
  • इससे क्रिप्टो फर्मों को भी इनवेस्टर्स को चुनने का मौका मिल रहा है
विज्ञापन
बहुत से प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स का फोकस क्रिप्टो सेगमेंट की ओर बढ़ा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स में वेंचर कैपिटल (VC) इनवेस्टमेंट लगभग 10 अरब डॉलर का रहा है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुने से अधिक है। इस बारे में क्रिप्टो ब्रोकरेज फर्म Voyager Digital के CEO Steve Ehrlich ने कहा, "इन प्रोजेक्ट्स में काफी VC इनवेस्टमेंट हो रहा है क्योंकि इन इनवेस्टर्स का मानना है कि इनमें से कुछ बाद में कामयाब हो सकते हैं।" इन प्रोजेक्ट्स में क्रिप्टो और NFT एक्सचेंजों से लेकर डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस एप्लिकेशंस तक शामिल हैं। 

ब्लॉकचेन से जुड़ी अमेरिकी फाइनेंस फर्म Galaxy Digital के प्रमुख Alex Thorn ने बताया कि इनवेस्टर्स की यह दिलचस्पी अलग है क्योंकि पहले वे बिटकॉइन के प्राइस को ट्रैक करते थे। इस वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट आने के बावजूद क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टमेंट डील्स बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि इनवेस्टर्स को डिजिटल एसेट्स के मार्केट्स में लंबी अवधि तक गिरावट रहने की आशंका नहीं है। 

टेक सेक्टर में गिरावट भी क्रिप्टो में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने का एक कारण है। मेटावर्स और Web3 में प्रगति से भी क्रिप्टो फर्मों से जुड़ी मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) डील्स बढ़ी हैं। इस वर्ष अभी तक ऐसी 70 से अधिक डील्स हुई हैं जिनकी कुल वैल्यू लगभग 8.8 अरब डॉलर की है। पिछले वर्ष इन डील्स की संख्या 51 और इनकी वैल्यू लगभग 6.8 अरब डॉलर की थी। ब्लॉकचेन वेंचर फंड Open Web Collective का कहना है कि इससे क्रिप्टो फर्मों को भी इनवेस्टर्स को चुनने का मौका मिल रहा है और यह देखा जा रहा है कि कौन से इनवेस्टर से फर्म को अधिक वैल्यू मिलेगी। 

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सी फर्में अच्छी साख रखने वाले इनवेस्टर्स से फंडिंग चाहती हैं। कुछ क्रिप्टो फर्में अलग तरीकों से भी फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही हैं। उदाहरण के लिए, Ethereum ब्लॉकचेन पर एप्लिकेशंस डिवेलप करने की सुविधा देने वाली Polygon ने हाल ही में इनवेस्टर्स को अपनी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी बेचकर लगभग 45 करोड़ डॉलर हासिल किए थे। इनवेस्टर्स में जापान का सॉफ्टबैंक विजन फंड भी शामिल था। कई देश क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की योजना बना रहे हैं। इस सेगमेंट के लिए कड़े रूल्स लागू होने पर इन फर्मों में इनवेस्टर्स पर असर भी पड़ सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Investment, Blockchain, Tech, Deals, Bitcoin, Polygon, NFT, Funding
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »