Catcoin में निवेश करने वाले होंगे मालामाल!

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले Catcoin में इनफ्लेशन कम है। वक्त के साथ साथ इसकी वैल्यू बढ़ती जाएगी।

Catcoin में निवेश करने वाले होंगे मालामाल!

Catcoin बाइनेंस स्मार्ट चेन पर आधारित है।

ख़ास बातें
  • दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के उलट, 97% कैटकॉइन पब्लिक द्वारा खरीदे जा सकते हैं
  • कुल सप्लाई के 3 प्रतिशत को मार्केटिंग जैसे कामों के लिए रिजर्व रखा गया है
  • Catcoin को Pancakeswap या Coingecko एक्सचेंज्स पर ट्रेड किया जा सकता है
विज्ञापन
ब्लॉकचेन नेटवर्क ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर इंडस्ट्री बनती जा रही है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंटरनेट की नेक्स्ट जेनरेशन, जिसे Web 3.0 का नाम दिया गया है, डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क और ब्लॉकचेन पर ही आधारित होगी। इसी के मद्देनजर कई एंत्रप्रिन्योर ब्लॉकचेन की दुनिया में अवसरों को तलाश रहे हैं। इसमें क्रिप्टोकरेंसी का नाम भी आता है, जिसमें आए दिन नए नए टोकन जुड़ते जा रहे हैं। 

क्रिप्टोकरेंसी में भी कई तरह के कॉइन्स हैं। कुछ स्टेबल कॉइन्स हैं जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। कुछ मीम कॉइन्स भी हैं जो मीम आधारित हैं। कुछ कॉइन्स ऐसे भी हैं जो सुनने में एक जैसे लगते हैं लेकिन असल में वैसे नहीं हैं। इन्हीं में से एक कॉइन कैटकॉइन (Catcoin) भी है। इसे Catcoin.com भी कहा जाता है। कैटकॉइन, कैट यानि बिल्ली की थीम पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी है। इससे पहले क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया कुत्ते की थीम पर कई कॉइन लॉन्च किए गये जिनमें डॉजकॉइन, शिबा इनु, फ्लोकी इन आदि कॉइन्स का नाम आता है। 

Catcoin को क्रिप्टोकरेंसी में डॉग थीम वाले कॉइन्स के मुकाबले में उतारा गया है। यह एक डिजिटल करेंसी है जो बाइनेंस स्मार्ट चेन पर आधारित है। कैटकॉइन को लिमिटिड टोकन सप्लाई के साथ लॉन्च किया गया है। कैटकॉइन की मार्केट सप्लाई 100,000,000,000,000,000 (1 लाख खरब)टोकनों की बताई जाती है। यह एक डीफ्लेशनरी क्रिप्टोकरेंसी है। जिसका मतलब है कि जैसे जैसे यह पुरानी होती जाएगी, वक्त के साथ इसकी टोटल सप्लाई भी कम होती चली जाएगी।

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले Catcoin में इनफ्लेशन कम है। वक्त के साथ साथ इसकी वैल्यू बढ़ती जाएगी। यहां पर बहुत अधिक चांस हैं कि आने वाले समय में Catcoin.com अगला शिबा इनु साबित हो सकता है। Catcoin जब लॉन्च हुआ था तो यह एक कॉइन था। लेकिन अब यह टोकन बन चुका है। यहां पर जान लें कि टोकन डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म जैसे ब्लॉकचेन में वैल्यू को ट्रांस्फर करने का एक मीडियम होता है। टोकनों को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे ऐसेट के रूप में, करेंसी के रूप में या फिर ब्लॉकचेन में कोई काम करने के लिए रिवॉर्ड के रूप में भी यह इस्तेमाल होता है। 

इस कॉइन की एक खास बात यह है कि डॉजकॉइन और शिबा इनु के उलट इसका उपयोग कई तरह से किया जा सकता है और यह मल्टीपल यूटिलिटी को सपोर्ट करता है। Catecoin में निवेश करने वाले निवेशक 15% तक एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (APY) कमा सकते हैं। यानि हर साल में इस टोकन से आप अपने निवेश पर 15 प्रतिशत तक का रिटर्न पा सकते हैं। 
डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसे मीम क्रिप्टोकरेंसी टोकनों का इस्तेमाल सीमित है। आप इन्हें दूसरी सर्विसेज के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जबकि कैटकॉइन के साथ ऐसा नहीं है। इस टोकन का इस्तेमाल प्ले-टू-अर्न, एनएफटी और मेटावर्स फंक्शन में भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, जब होल्डर इसका इस्तेमाल किसी ट्रांजैक्शन में करता है तो 2 प्रतिशत रिटर्न के रूप में मिलता है। कैटकॉइन के साथ मिलने वाले ये बेनिफिट्स डॉग थीम आधारित डॉजकॉइन और शिबा इनु टोकनों में नहीं मिलते हैं। इसलिए इसे 2022 का डॉज और शिब कहा जा रहा है जो कि सच होता हुआ दिख भी रहा है। 

Catcoin कैसे है दूसरी क्रिप्टोकरेंसी से खास?

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के उलट, 97 प्रतिशत कैटकॉइन पब्लिक द्वारा खरीदे जाने के लिए उपलब्ध हैं। 
कुल सप्लाई के 3 प्रतिशत को मार्केटिंग जैसे कामों के लिए रिजर्व रखा गया है। 
हर बिकवाली पर कैटकॉइन सिस्टम 8 प्रतिशत चार्ज करता है। इसमें से 6 प्रतिशत लिक्विडिटी के लिए रिजर्व होता है। इसका मतलब है कि यूजर्स के पास कैटकॉइन खरीदने के ज्यादा चांस होते हैं। 
Catcoin को Pancakeswap या Coingecko जैसे एक्सचेंज्स पर ट्रेड किया जा सकता है। 
इसे डिजिटल वॉलेट में स्टोर किया जा सकता है। वॉलेट में ये तब तक सेफ तरीके से रखे रहते हैं जब तक कि उनको किसी पर्चेज या किसी क्रिप्टो एक्सचेंज पर ट्रेड करने के लिए इस्तेमाल न किया जाए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »