Bitcoin, Ether में आज नुकसान, Crypto मार्केट कैप 1.29% नीचे लुढ़का

Binance Coin, Binance USD, Litecoin, Monero Bitcoin Cash ऐसे टोकन रहे जिनमें थोड़ा सुधार देखा गया।

Bitcoin, Ether में आज नुकसान, Crypto मार्केट कैप 1.29% नीचे लुढ़का

बिटकॉइन वर्तमान में $19,808 (लगभग 15.80 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • Binance Coin, Binance USD, Litecoin, Monero Bitcoin Cash में हल्का सुधार
  • डॉजकॉइन और शिबा इनु भी आज लाल रंग में रहे
  • ईथर की कीमत 1,450 डॉलर (लगभग 1.16 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है
विज्ञापन
अगस्त महीने की शुरुआत में जहां कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में सुधार हुआ, वहीं इसके खत्म होते-होते कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में काफी नुकसान होता दिख रहा है। आज हफ्ते की शुरुआत बिटकॉइन ने हल्की गिरावट के साथ की। यह 0.74 प्रतिशत की मंदी के साथ खुला। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार बिटकॉइन वर्तमान में $19,808 (लगभग 15.80 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में कोई सुधार नहीं देखा गया। CoinMarketCap और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह $19,830 (लगभग 15.80 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

जैसा कि अक्सर देखा जाता है, Ether ने भी ट्रेडिंग के मामले में बिटकॉइन को फॉलो किया। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, वर्तमान में ईथर की कीमत 1,450 डॉलर (लगभग 1.16 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.70% की गिरावट दर्ज की गई है। Tether, Ripple, Cardano, Solana, Polkadot और Polygon की कीमतों में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है।  

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 को बताया कि फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने की घोषणा के बाद अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में सुधार नहीं आ सका है। निवेशक मार्केट में सुधार आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई बदलाव फिलहाल नहीं आता दिख रहा। अगर बिटकॉइन की कीमत आज $19,500 (लगभग 15.60 लाख रुपये) के नीचे बंद होती है तो इसमें और अधिक गिरावट भी देखी जा सकती है। 

Binance Coin, Binance USD, Litecoin, Monero Bitcoin Cash ऐसे टोकन रहे जिनमें थोड़ा सुधार देखा गया। मीम क्रिप्टोकरेंसी के सबसे पॉपुलर टोकन डॉजकॉइन और शिबा इनु भी आज लाल रंग में रहे। दोनों ही मीम टोकनों में आज गिरावट देखी गई। वर्तमान में क्रिप्टो इंडस्ट्री की वैल्यू 954.11 बिलियन डॉलर (लगभग 76,35,042 करोड़ रुपये) पर है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.29 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »