ब्रिटिश सरकार ने प्राइवेट Crypto वॉलेट्स से जुड़ा कानून बदला

सोशल मीडिया पर इस कानून को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी, जो इसमें बदलाव का एक कारण हो सकता है

ब्रिटिश सरकार ने प्राइवेट Crypto वॉलेट्स से जुड़ा कानून बदला

इस कानून को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध जताया गया था

ख़ास बातें
  • ब्रिटेन क्रिप्टो से जुड़े फंड्स की पहचान सुनिश्चित करना चाहता था
  • इस कानून से क्रिप्टो सहित सभी फाइनेंशियल सिस्टम्स को मजबूत किया जाना था
  • कानून में संशोधन से क्रिप्टो से जुड़े ट्रेडर्स की नाराजगी दूर होगी
विज्ञापन
प्राइवेट क्रिप्टो वॉलेट्स से व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने के लिए बनाए गए एक विवादास्पद कानून में ब्रिटेन की सरकार ने बदलाव करने का फैसला किया है। इस कानून को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध जताया गया था। इस कानून की घोषणा ब्रिटेन के ट्रेजरी ऑफिस की ओर से पिछले वर्ष की गई थी। 

इस कानून का उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसीज सहित सभी फाइनेंशियल सिस्टम्स को मजबूत बनाना था। इसमें प्रस्ताव दिया गया था कि प्राइवेट क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस के लिए 1,000 पाउंड या उससे अधिक प्राप्त करने वालों की जानकारी एकत्र करनी होगी। सोशल मीडिया पर इस कानून को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी, जो इसमें बदलाव का एक कारण हो सकता है। संशोधन के बाद कानून में प्राइवेट क्रिप्टो वॉलेट प्रोवाइडर्स को केवल संदिग्ध लगने वाली ट्रांजैक्शंस के विवरण एकत्र करने का निर्देश दिया गया है। इससे जुड़े दस्तावेज में कहा गया है, "सभी अनहोस्टेड वॉलेट ट्रांसफर्स से जुड़ी जानकारी एकत्र करने के बजाय, क्रिप्टो फर्मों को अवैध होने के संदेह वाली ट्रांजैक्शंस की जानकारी ही एकत्र करनी होगी।" इस कानून में बदलाव से क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े लोगों की नाराजगी दूर हो सकती है। 

Block की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन की सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग को रोकने के लिए लगभग एक वर्ष पहले यह कानून पेश किया था। ब्रिटेन यह सुनिश्चित करना चाहता था कि क्रिप्टो से जुड़े सभी फंड्स की पहचान की जा सके। ब्रिटेन में हाल ही में क्रिप्टोकरेंसीज को आधिकारिक फाइनेंशियल सिस्टम्स में शामिल किया गया है। Tether और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स को अप्रैल में पेमेंट के आधिकारिक जरिए के तौर पर स्वीकृति दी गई थी। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। 

इसके अलावा ब्रिटेन में 'Sandbox' कहा जाने वाला फाइनेंशियल मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की भी योजना है। इससे फर्मों को क्रिप्टो सर्विसेज से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक्सपेरिमेंट और इनोवेट करने की क्षमता मिलेगी। ब्रिटेन में क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के कुछ अन्य उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tether, Stablecoin, Government, Transactions, Britain, Law, Details

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »