8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन

यहां 6 हजार का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है।

8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy A07 5G को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है।

ख़ास बातें
  • Amazon पर इसे 12,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 2500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं।
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A07 5G को कंपनी ने फरवरी में लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी के उन स्मार्टफोन्स में से है जो सस्ते दाम में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे धांसू फीचर्स लेकर आता है। अब इस फोन को लॉन्च के बाद सबसे कम कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन पर कंपनी ने सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के तहत भी भारी छूट दी है। फोन पर 6000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। इसी के साथ बैंक ऑफर लगाकर इसे और अधिक सस्ते में खरीद सकते हैं। Samsung Galaxy A07 5G के बेस्ट ऑफर डिटेल्स यहां रहे। 

Samsung Galaxy A07 5G Discount Price Offer

Samsung Galaxy A07 5G को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी यूं तो 18,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर इसे 12,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां Rs 6 हजार का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर ग्राहक फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो 2500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकता है। जिसके बाद कुल डिस्काउंट 8,500 रुपये का हो जाता है। यह फोन पर मिल रहा अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। अधिक जानकारी के लिए आप Amazon Smartphone Deals पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy A07 5G Specifications

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स बताई गई है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB/6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है और माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक भी बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल फिजिकल सिम स्लॉट मौजूद हैं।

Galaxy A07 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p 30fps तक सीमित है। बैटरी के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C, डुअल-बैंड Wi-Fi और 5G Sub-6 सपोर्ट शामिल है। इसकी मोटाई 8.2mm और वजन 199 ग्राम है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »