क्रिप्टो में प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ब्राजील का पहला शहर होगा Rio De Janeiro 

Rio de Janeiro का NFT कलेक्शन डिवेलप करने की भी योजना है जिसमें शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की इमेजेज होंगी

क्रिप्टो में प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ब्राजील का पहला शहर होगा Rio De Janeiro 

ब्राजील में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी CBDC डिवेलप करने पर भी काम हो रहा है

ख़ास बातें
  • Rio de Janeiro में क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज बढ़ रही हैं
  • ब्राजील की CBDC की टेस्टिंग इस वर्ष की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है
  • हाल के महीनों में कुछ देशों ने CBDC डिवेलप करने की योजना बनाई है
विज्ञापन
ब्राजील का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर Rio De Janeiro क्रिप्टो का हब बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह अगले वर्ष क्रिप्टो में प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ब्राजील का पहला शहर बन जाएगा। Rio De Janeiro के City Hall ने बताया है कि क्रिप्टोकरेंसीज को ब्राजील की करेंसी में कन्वर्ट करने के लिए फर्मों को हायर किया जाएगा। Rio de Janeiro का नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन डिवेलप करने की भी योजना है जिसमें शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की इमेजेज होंगी। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स की पेमेंट क्रिप्टो में लेने का प्रपोजल शहर के मेयर Eduardo Paes ने इस वर्ष की शुरुआत में दिया था। इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया गया है। Rio de Janeiro की म्यूनिसिपल काउंसिल की ओर से हाल ही में आयोजित एक इवेंट में यह जानकारी दी गई। इसमें Cripto Rio स्टडी की रिपोर्ट भी पेश की गई। यह स्टडी शहर की ट्रेजरी का एक प्रतिशत क्रिप्टो में इनवेस्ट करने और शहर की क्रिप्टोकरेंसी जारी करने की योजना का मूल्यांकन करने के लिए की गई थी। 

पिछले महीने ब्राजील की सीनेट की इकोनॉमिक अफेयर्स कमेटी ने लोकल क्रिप्टोकरेंसी मार्के को रेगुलेट करने से जुड़े एक बिल को अनुमति दी थी। इसमें वर्चुअल एसेट्स की परिभाषा तय करने के साथ ही सर्विस प्रोवाइडर्स की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें रूल्स का उल्लंघन करने वालों के जुर्माने का भी प्रावधान है। ब्राजील में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) डिवेलप करने पर भी काम हो रहा है। इस महीने की शुरुआत में ब्राजील के सेंट्रल बैंक ने CBDC को डिवेलप करने की संभावना का आकलन करने वाले कुछ फर्मों के प्रोजेक्ट्स को इस महीने की शुरुआत में चुना था। ब्राजील की CBDC की टेस्टिंग इस वर्ष की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है। 

हाल के महीनों में कुछ देशों ने CBDC डिवेलप करने की योजना बनाई है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व को CBDC लॉन्च करने की संभावना पर विचार करने के लिए कहा गया है। अफ्रीकी देश घाना जल्द CBDC लॉन्च कर सकता है। घाना ने अपनी इकोनॉमी को डिजिटाइज करने और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल करेंसी 'eCedi' की योजना बनाई है। CBDC को सेंट्रल बैंक रेगुलेट करते हैं और यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह होती है। इसे एक ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बनाया जाता है। इससे ट्रांजैक्शंस सेंट्रलाइज्ड होती हैं और उनका पता लगाया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Brazil, NFT, Payment, America, Rio de Janeiro, Regulate

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »