बिटकॉइन निकला 46,000 डॉलर से आगे, 1 दिन में प्राइस 1,770 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस लगभग 2,449 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 24 डॉलर बढ़ा है

बिटकॉइन निकला 46,000 डॉलर से आगे, 1 दिन में प्राइस 1,770 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी
  • Avalanche, Ripple, Binance Coin और Litecoin के प्राइस भी बढ़े हैं
  • क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 4.18 प्रतिशत की तेजी थी। पिछले कुछ सप्ताह में गिरावट के बाद बिटकॉइन ने 46,000 डॉलर का लेवल पार किया है। इसका प्राइस लगभग 46,275 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में यह लगभग 1,770 डॉलर बढ़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इनवेस्टर्स का सेंटीमेंट मजबूत होने से इसमें तेजी आई है। 

Glassnode की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 जनवरी से छह फरवरी के बीच 1,000 से अधिक बिटकॉइन रखने वाले वॉलेट्स की संख्या 3.6 प्रतिशत बढ़ी है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस लगभग 2,449 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 24 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Binance Coin और Litecoin के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.08 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.76 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "चीन में न्यू ईयर के दौरान पहले भी बिटकॉइन में तेजी रही है। इसके प्राइस में बढ़ोतरी S&P 500 के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ हुई है। पॉजिटिव सेंटीमेंट के साथ तेजड़िए अगले रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर इसे 50,000 डॉलर की ओर बढ़ता देख रहे हैं।" ZebPay के COO, Raj Karkara का कहना था, "ETF मार्केट के अपडेट्स से बिटकॉइन में बढ़ोतरी हुई है और इसने 45,000 डॉलर का लेवल पार किया है। Fidelity Wise Origin Bitcoin में गुरुवार को 13 करोड़ डॉलर से अधिक का नेट इनफ्लो हुआ है। Ishares Bitcoin Trust की कुल वॉल्यूम 47 करोड़ डॉलर से अधिक की रही है। ETF मार्केट में इनफ्लो बढ़ने से मार्केट ट्रेंड पॉजिटिव हुआ है।" 

इस वर्ष बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हैं। क्रिप्टो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले बजट में इस सेगमेंट के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले सरकार ने प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। 



 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »