Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।
Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया Samsung Galaxy A37 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy A37 5G पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए Samsung Galaxy A37 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A37 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इस साल मार्च में 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1850 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,149 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन 6,850 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल 120Hz रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट शामिल है। इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy A37 5G की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A37 5G के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ