Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Oppo Reno 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है
  • Oppo Reno 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी मिल सकती है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 16 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 16 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

Tech Outlook की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और TKDN वेबसाइट्स पर Oppo Reno 16 Pro की मॉडल नंबर - CPH2863 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, Gadgets 360 इन लिस्टिंग की पुष्टि नहीं कर सका है। इससे पहले इस स्मार्टफोन की Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA) और European EEC सहित कुछ प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई थी। Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Reno 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

हाल ही में Oppo Reno 15 FS 5G को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo Reno 15 FS 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और Adreno 710 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »