Bitcoin ऑप्शंस से ट्रेडर्स को मिल रहा पॉजिटिव संकेत

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस इस महीने की शुरुआत में गिरकर 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था

Bitcoin ऑप्शंस से ट्रेडर्स को मिल रहा पॉजिटिव संकेत

ओपन इंटरेस्ट की कुल संख्या उच्च स्तर से काफी नीचे चली गई है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network ने ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाई है
  • पिछले वर्ष मार्केट की तेजी से स्थिति काफी बदल गई है
  • ओपन इंटरेस्ट में गिरावट मार्केट सेंटीमेंट का संकेत है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है लेकिन ऑप्शंस ट्रेडर्स को मार्केट में कुछ पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस इस महीने की शुरुआत में गिरकर 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था। हालांकि, इसके बाद से इसमें कुछ रिकवरी हुई है।

EDG के को-फाउंडर Chris Bae ओपन इंटरेस्ट के साथ ही ऑप्शंस ट्रेडिंग की पेशकश करने वाले ग्लोबल एक्सचेंजों को ट्रैक करते हैं। उन्होंने कहा, "लिक्विडिटी में बहुत अधिक कमी का संकेत नहीं मिल रहा। ऑप्शंस मार्केट में बिजनेस सामान्य स्थिति की ओर बढ़ता दिख रहा है।" हालांकि, मार्केट को हैकर्स के अटैक बढ़ने, कुछ स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट्स की स्थिति खराब होने और कुछ बड़े क्रिप्टो हेज फंड्स के सिमटने से झटका लगा है। हाल के सप्ताहों में क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों की वित्तीय स्थिति कमजोर होने का पता चला है। क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network ने कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगा दी है। 

समाचार एजेंसी Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट पर अमेरिका के फेडरल रिजर्व और कुछ अन्य देशों के सेंट्रल बैंकों की ओर से इंटरेस्ट बढ़ाने का बड़ा असर पड़ा है। पिछले वर्ष मार्केट की तेजी से स्थिति काफी बदल गई है। ओपन इंटरेस्ट या बकाया कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल संख्या उच्च स्तर से काफी नीचे चली गई है। पिछले वर्ष अक्टूबर में ओपन इंटरेस्ट लगभग 15 अरब डॉलर पर था, जो अब घटकर 7 अरब डॉलर से कुछ अधिक पर है। वॉल्यूम भी 60 करोड़ डॉलर से कुछ कम है, जो पिछले वर्ष अक्टूबर में 8 अरब डॉलर से अधिक के उच्च स्तर पर थी। Paradigm में इंस्टीट्यूशनल कवरेज (APAC) के हेड, Patrick ने कहा कि ओपन इंटरेस्ट में गिरावट मार्केट सेंटीमेंट का संकेत है। मार्केट में गिरावट होने पर यह कम हो जाता है।

Celsius Network के ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की रेगुलेटर्स की ओर से जांच की जा रही है। Celsius ने कहा था कि क्रिप्टो मार्केट की खराब स्थिति के कारण वह एकाउंट्स के बीच विड्रॉल और ट्रांसफर पर रोक लगा रही है। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म के ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की टेक्सस स्टेट सिक्योरिटी बोर्ड सहित कुछ रेगुलेटर्स जांच कर रहे हैं। इस बारे में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भी फर्म से जानकारी मांगी है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Options, Traders, Bitcoin, Market, America, Regulators, Hack, Federal Reserve
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »