Options

Options - ख़बरें

  • Google Maps Hacks: Toll-Free रूट फीचर बचा सकता है आपके सैकड़ों रुपये, ऐसे करें यूज
    अगर आप हाईवे पर यात्रा करते समय टोल टैक्स बचाना चाहते हैं, तो Google Maps का Avoid Tolls फीचर आपके काम आ सकता है। इस फीचर को ऑन करने के बाद Google Maps ऐसे रूट दिखाता है जिनमें टोल रोड शामिल नहीं होती। इसके लिए आपको केवल Route Options में जाकर Avoid Tolls विकल्प को सक्रिय करना होता है। हालांकि कुछ मामलों में टोल-फ्री रूट लंबा हो सकता है, इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले समय और दूरी जरूर जांच लें।
  • Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
    Motorola Edge 60 Pro का मुकाबला Vivo V60e, और OnePlus Nord 5 जैसे फोन करते हैं। Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!
    Android फोन स्लो होने पर Developer Options की कुछ सेटिंग्स बदलकर परफॉर्मेंस बेहतर की जा सकती है। इसमें Animation scale कम करना, Background process limit सेट करना और GPU rendering ऑन करना शामिल है। ये hidden सेटिंग्स फोन को ज्यादा स्मूद और फास्ट बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि गलत सेटिंग्स से परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। सही तरीके से इन ऑप्शन्स को एडजस्ट करके बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के फोन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।
  • Vivo X300 FE लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म, 6500mAh बैटरी, 50MP के 3X ऑप्टिकल जूम कैमरा से होगा लैस!
    Vivo X300 FE के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन में 6.31 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले बताया गया है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें OLED डिस्प्ले पैनल बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 1800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है।
  • Tata Sierra First Impression: हाईटेक अवतार में लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV
    नई Tata Sierra को हमने 6-8 घंटे चलाकर इसके डिजाइन, प्रीमियम केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, JBL साउंड सिस्टम, 5G कनेक्टेड फीचर्स और ADAS क्षमताओं को टेस्ट किया। Tata ने लेगेसी और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा संतुलन रखा है। सेफ्टी, टेक और ड्राइविंग कम्फर्ट काफी प्रभावित करते हैं। शुरुआती अनुभव बताता है कि Sierra अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर आई है।
  • OnePlus 15 लॉन्च होगा आज, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सारे अपडेट
    OnePlus 15 का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें धांसू डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके खास फीचर्स में सबसे पहले इसका डिस्प्ले आता है जो कि इंडस्ट्री का पहला 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है।
  • अब नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN! फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक से ऐसे होगा होगा पेमेंट, जानें स्टेप्स
    NPCI और RBI ने मिलकर डिजिटल पेमेंट्स को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर ली है। अब UPI ट्रांजेक्शंस के लिए हर बार PIN डालने की झंझट खत्म होने वाली है। इसके बजाय यूजर्स अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो बार-बार PIN टाइप करने में दिक्कत महसूस करते हैं या मोबाइल पेमेंट में नए हैं। NPCI के मुताबिक, यह फीचर वैकल्पिक (optional) रहेगा यानी अगर कोई यूजर चाहे तो पुराना PIN सिस्टम भी इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पेमेंट करने पर पूरी प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगी। चलिए पूरा प्रोसेस जानते हैं।
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 नेकबैंड ईयरफोन्स भारत में 19 जून को होंगे लॉन्च, जानें क्या होगा खास
    OnePlus अपने नए वायरलेस नेकबैंड Bullets Wireless Z3 को इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट 19 जून कंफर्म की है। टीजर भी शेयर किया गया है, जिसमें बताया है कि नया हेडसेट दो कलर ऑप्शन - Samba Sunset और Mambo Midnight में आएगा। OnePlus का कहना है कि इस बार ऑडियो एक्सपीरियंस पहले से भी ज्यादा इमर्सिव बैस और AI-क्लियरिटी के साथ मिलेगा। इसके अलावा, यह भी इशारा दिया है कि इसमें लंबा बैटरी बैटअप मिलेगा।
  • Oppo Pad SE टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, 9340mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo Pad SE को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11 इंच के 2K डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 9340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस टैबलेट में AI असिस्टेंस के लिए Google Gemini का इंटीग्रेशन किया है।
  • Oppo Pad SE के कलर ऑप्शन और स्टोरेज का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ
    Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo Pad SE 11 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा, जो एक LCD पैनल हो सकता है। टैबलेट को एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Oppo Enco Clip कंपनी का पहला ओपन-ईयर, क्लिप-स्टाइल TWS ईयरबड है। ओपन-ईयर डिजाइन ऑडियो क्लियरिटी के लिए आस-पास के वातावरण के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करता है।
  • Vivo Y300 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का 31 मार्च के लॉन्च से पहले खुलासा, जानें
    Vivo बाजार में नया स्मार्टफोन लाने वाला है। हाल ही में मॉडल नंबर V2456A वाला Vivo फोन चीन के 3C और MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया। वहींयह गीकबेंच पर नजर आया, जिससे स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट से लैस होना कंफर्म हुआ। V2456A अब चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में नजर आया है, जिससे कंफर्म हुआ कि यह Vivo Y300 Pro+ के तौर पर दस्तक देगा।
  • Oppo Reno 13 5G को नए ब्लू कलर के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में किया गया लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo ने Reno 13 5G का नया स्काई ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया। यहां केवल कलर नहीं, बल्कि फोन को नए कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया गया है। अब ग्राहक स्मार्टफोन को 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकेंगे, जिसकी भारत में कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। इसका मौजूदा 8GB रैम + 256GB वर्जन 39,999 रुपये में बेचा जाता है। लेटेस्ट कलर वेरिएंट की बिक्री 20 मार्च से ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। 
  • Xiaomi 15 Ultra के कनेक्टिविटी फीचर कंफर्म, 50MP क्वाड कैमरा से होगा लैस!
    Xiaomi 15 Ultra को एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिल गया है। फोन अब चीन के 3C सर्टिफिकेशन में दिखा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्राइ-बैंड वाई-फाई, Bluetooth और NFC का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन Xiaomi के HyperOS 2.0 पर रन करेगा जो कि Android 15 आधारित होगा।
  • 5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आ रहा ‘सस्‍ता’ moto g05 स्‍मार्टफोन, 7 जनवरी को लॉन्चिंग
    motorola का रुख भारतीय मार्केट को लेकर कुछ वर्षों से आक्रामक है। बाकी ब्रैंड्स के मुकाबले मोटो के स्‍मार्टफोन कम दाम में बेहतर फीचर्स और स्‍पेक्‍स के लिए जाने जाते हैं। कंपनी 7 जनवरी को एक बजट 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। उसका नाम moto g05 होगा। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस पिछले महीने ही लाई जा चुकी है। moto g05 में 6.67 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है।
  • HMD Icon Flip 1: 2 डिस्प्ले, 1500mAh बैटरी वाले HMD फ्लिप फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, ऐसा दिखता है डिजाइन
    HMD Icon Flip 1 फ्लिप फीचर फोन के डिजाइन रेंडर को लीक किया गया है, जिसमें फोन टॉय फोन के समान दिखाई देता है। इसके स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। HMD डिवाइस  4G LTE को सपोर्ट करेगा और Unisoc T127 चिपसेट पर काम करेगा। यह चिपसेट इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए HMD 105 4G में भी शामिल है। फोन में 48MB रैम और 128MB स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम S30+ है और फोन वेब ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा।

Options - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »