कजाकस्तान में इंटरनेट बंद होने से Bitcoin नेटवर्क की कंप्यूटिंग पावर में बड़ी गिरावट

कजाकस्तान में बुधवार को इंटरनेट बंद किया गया था। इससे कजाकस्तान के क्रिप्टो माइनर्स को बिटकॉइन नेटवर्क एक्सेस करने में मुश्किल हुई थी

कजाकस्तान में इंटरनेट बंद होने से Bitcoin नेटवर्क की कंप्यूटिंग पावर में बड़ी गिरावट

बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरंसीज को हाई पावर वाले कंप्यूटर्स पर माइन या क्रिएट किया जाता है

ख़ास बातें
  • कजाकस्तान में हिंसा पर नियंत्रण के लिए रूस ने गुरुवार को सैनिक भेजे थे
  • अमेरिका के बाद कजाकस्तान बिटकॉइन माइनिंग का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर है
  • चीन की बिटकॉइन माइनिंग पर सख्ती से कजाकस्तान में इसकी माइनिंग बढ़ी है
विज्ञापन
Bitcoin की ग्लोबल कंप्यूटिंग पावर में बड़ी कमी हुई है। इसका कारण कजाकस्तान में इस सप्ताह हिंसा के कारण इंटरनेट का बंद होना है। कजाकस्तान में विद्गोहियों को काबू में करने के लिए रूस ने गुरुवार को सैनिक भेजे थे। कजाकस्तान पुलिस ने बताया कि अल्माटी शहर में दर्जनों विद्रोही मारे गए हैं। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकस्तान में बुधवार को इंटरनेट बंद किया गया था। मॉनिटरिंग साइट Netblocks ने इसे "देश भर में इंटरनेट ब्लैकआउट" कहा था। इससे कजाकस्तान के क्रिप्टो माइनर्स को बिटकॉइन नेटवर्क एक्सेस करने में मुश्किल हुई थी। कैम्ब्रिज सेंटर फॉर ऑल्टरनेटिव फाइनेंस के अनुसार, कजाकस्तान पिछले वर्ष अमेरिका के बाद बिटकॉइन माइनिंग का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था। चीन के बिटकॉइन माइनिंग पर सख्ती करने से कजाकस्तान में इसकी माइनिंग बढ़ी है।

बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरंसीज को हाई पावर वाले कंप्यूटर्स पर माइन या क्रिएट किया जाता है। ये माइनिंग दुनिया के विभिन्न हिस्सों में डेटा सेंटर्स पर होती है। ये डेटा सेंटर्स जटिल मैथमैटिकल इक्वेशंस को सॉल्व करे के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस प्रोसेस में इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत होती है। बिटकॉइन की माइनिंग पर असर पड़ने के बावजूद गुरुवार को बिटकॉइन के प्राइस में काफी गिरावट आई थी और यह 43,000 डॉलर से नीचे चला गया था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का संकेत देने के बाद इनवेस्टर्स ने अधिक जोखिम वाले एसेट्स में बिकवाली की है। इसका असर बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरंसीज पर पड़ा है। 

कजाकस्तान के क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स में भी इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत होती है। कजाकस्तान में इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन के लिए कोल से चलने वाले प्लांट्स का इस्तेमाल होता है। यह पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण है। कजाकस्तान सरकार ने पिछले वर्ष कहा था कि वह बिना रजिस्ट्रेशन वाले क्रिप्टो माइनर्स पर सख्ती करने की तैयारी कर रही है। रजिस्टर्ड माइनर्स की तुलना में इनके इलेक्ट्रिसिटी की लगभग दोगुनी खपत करने का अनुमान है। कजाकस्तान की एनर्जी मिनिस्ट्री ने पिछले वर्ष बताया था कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले माइनर्स 1.2 GWt तक इलेक्ट्रिसिटी की खपत कर रहे हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड माइनर्स की खपत लगभग 600 MWt की है। कजाकस्तान में इलेक्ट्रिसिटी की कुल जेनरेशन कैपेसिटी की लगभग 8 प्रतिशत खपत क्रिप्टो माइनिंग के लिए हो रही है। यूरोपीय देश कोसोवो ने इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाई है। कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Kazakha, Russia, Etherium, Government, Electricity

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »