13 साल में 90% Bitcoin हो चुके हैं माइन, बचे 10% को माइन होने में लगेंगे 120 साल

Bitcoin के अज्ञात निर्माता सतोशी नाकामोतो (Satoshi Nakamoto), जिन्होंने 2009 में अपना पहला टोकन माइन किया था, उन्होंने बिटकॉइन के निर्माण के समय, बिटकॉइन की आपूर्ति को 21 मिलियन टोकन तक सीमित करने का फैसला लिया था।

13 साल में 90% Bitcoin हो चुके हैं माइन, बचे 10% को माइन होने में लगेंगे 120 साल

Bitcoin 922 बिलियन डॉलर (लगभग 70,15,680 करोड़ रुपये) की मार्केट वैल्यू के साथ सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन है

ख़ास बातें
  • Bitcoin के 90% टोकन हो चुके हैं माइन
  • बचे 10% टोकन माइन होने में लगेंगे 120 साल
  • बिटकॉइन हॉल्टिंग प्रक्रिया है इसकी वजह
विज्ञापन
Bitcoin को लॉन्च हुए 13 साल हो गए हैं, और यदि आपको नहीं पता तो बता दें कि कुल 21 मिलियन बिटकॉइन टोकन में से 90 प्रतिशत को माइन किया जा चुका है। लेकिन अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बचे हुए 10% बिटकॉइन टोकन (Bitcoin token) के माइनिंग में अभी 120 साल लगेंगे। फिलहाल 18.9 मिलियन बिटकॉइन टोकन सर्कुलेशन में हैं, जिसमें से 2.1 मिलियन टोकन को माइन किया जाना बाकी है। Blockchain.com की एक रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए, तो बिटकॉइन के बचे टोकन के सदियों बाद खत्म होने के पीछे का "बिटकॉइन हॉल्टिंग" कारण है।

बिटकॉइन हॉल्टिंग एक ऐसी घटना है, जो पहले से प्रोग्राम की जा चुकी है और हर 210,000 ब्लॉक के बाद होती है। वर्तमान स्थिति में यह घटना आज से लगभग चार साल बाद होगी। यह प्रक्रिया बिटकॉइन की आधी मुद्रास्फीति दर और नए टोकन के प्रचलन में आने की दर में कटौती करती है।

CryptoPotato की एक रिपोर्ट में Blockchain.com का हवाला देते हुए कहा गया है कि नियमित रूप से हॉल्ट (रुकने) की घटनाओं, सेल्फ-एडजस्टिंग की कठिनाई और अन्य प्री-प्रोग्राम किए गए फीचर्स के कारण, यह अनुमान लगाया गया है कि इसमें काफी समय लगेगा और 21 मिलियन बिटकॉइन साल 2140 तक बनाए जाएंगे।

बिटकॉइन हॉल्टिंग ने माइनर्स को मिलने वाले ब्लॉक रिवॉर्ड को भी आधा कर दिया है। 2009 में, माइनर्स के लिए यह ब्लॉक रिवॉर्ड प्रति ब्लॉक 50 बिटकॉइन था और वर्तमान में यह 6.25 बिटकॉइन हो गया है।

Bitcoin के अज्ञात निर्माता सतोशी नाकामोतो (Satoshi Nakamoto), जिन्होंने 2009 में अपना पहला टोकन माइन किया था, उन्होंने बिटकॉइन के निर्माण के समय, बिटकॉइन की आपूर्ति को 21 मिलियन टोकन तक सीमित करने का फैसला लिया था। आज, बिटकॉइन 922 बिलियन डॉलर (लगभग 70,15,680 करोड़ रुपये) की मार्केट वैल्यू के साथ सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »