Bitcoin, Ether में मामूली बढ़त, Shiba Inu मीम कॉइन्स में सबसे आगे!

बिटकॉइन ने मंगलवार का ट्रेड भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 48.3 लाख रुपये (लगभग 64,541 डॉलर) के साथ शुरू किया।

Bitcoin, Ether में मामूली बढ़त, Shiba Inu मीम कॉइन्स में सबसे आगे!

कार्डानो, रिपल और टीथर सभी में 1 प्रतिशत से कम की गिरावट देखी गई।

ख़ास बातें
  • Bitcoin ने पिछले 24 घंटों में 0.94 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।
  • altcoins ने फिर से सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की है।
  • सोमवार को SHIB में 11.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
Bitcoin ने सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती दिखाई मगर उसके बाद अब दूसरे दिन परफॉर्मेंस अच्छी बनाकर रखी हुई है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ने मंगलवार का ट्रेड भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 48.3 लाख रुपये (लगभग 64,541 डॉलर) के साथ शुरू किया। यह कीमत पिछले 24 घंटों में 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ बताई गई है। ग्लोबल लेवल पर बिटकॉइन 60,000 डॉलर (लगभग 44.9 लाख रुपये) से अधिक की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। 20 अक्टूबर के बाद गिरावट का दौर पीछे छोड़ यह अपने अब तक नए उच्चतम स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है। 

जहां बिटकॉइन आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं altcoins ने फिर से सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ईथर वर्तमान में 3.45 लाख रु (लगभग 4,610 डॉलर) पर कारोबार कर रहा है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 2.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। पिछले सप्ताह 4,606 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) का एक नया उच्च स्तर दर्ज करने के बाद ईथर लगातार ऊपर की ओर बढ़ते ग्राफ को बनाए रखने में कामयाब रहा है। इससे संकेत मिलता है इस साल का अंत इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक नया रिकॉर्ड सेट करके जाएगा। 

क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लैटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर Edul Patel का कहना है, "पिछले 24 घंटे altcoin के नाम रहे क्योंकि कुल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.63 ट्रिलियन डॉलर के निशान से अधिक हो गया था। बिटकॉइन 60,200 डॉलर के निशान के करीब संघर्ष कर रहा था। BTC के बोलबाले में कमी आना और बाजार का बढ़ना, आने वाले दिनों altcoin के लिए कहीं ज्यादा फायदा लेकर आ सकता है। एक बड़ा कदम उठा सकता है।"

शीबा इनु (SHIB) ने पिछले सप्ताह से अपना रिकॉर्ड-सेटिंग रन जारी रखा। सोमवार के इसके ट्रेड में 11.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस बीच, डॉजकॉइन (DOGE) को उसी दिन 3.87 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा क्योंकि SHIB डॉग कॉइन्स की लड़ाई में सबसे आगे बना रहा और लगातार इन्वेस्टर्स का ध्यान खींचा। 

वहीं क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर में निचले खिलाड़ियों की बात करें तो कार्डानो, रिपल और टीथर सभी में 1 प्रतिशत से कम की गिरावट देखी गई।

इस बीच Polkadot ने पिछले 24 घंटों में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बड़ी छलांग लगाई। खबर लिखने के समय पर यह क्रिप्टोकरेंसी 3,956 रु (लगभग 52.8 डॉलर) पर ट्रेड कर रही थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »