Bitcoin के साथ Ether, Terra, Solana समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी में तेजी

ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 2.94 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 41,296 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 31.5 लाख रुपये पर है।

Bitcoin के साथ Ether, Terra, Solana समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी में तेजी

अधिकतर एल्टकॉइन ने बुधवार को बेहतर प्रदर्शन किया।

ख़ास बातें
  • लंबे समय बाद कीमत के मामले में बिटकॉइन बीते 24 घंटों में बढ़ा है।
  • क्रिप्टो मार्केट में लगातार उथल पुथल जारी है।
  • ईथर की कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 2.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में लगातार उथल पुथल जारी है, बीते दिन दमदार बढ़त पाने वाली Shiba Inu अब गिरावट से जूझ रही है। अब लंबे समय बाद कीमत के मामले में बिटकॉइन बीते 24 घंटों में बढ़ा है। बुधवार तक 3.26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए ग्लोबल एक्सचेंज पर 41,000 डॉलर यानी कि लगभग 31 लाख रुपये पर रहा है। खबर लिखते समय बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 3.09 प्रतिशत बढ़ी और भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर करीब 32.78 लाख रुपये है।


बिटकॉइन में आई तेजी


ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 2.94 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 41,296 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 31.5 लाख रुपये पर है। CoinGecko के डाटा के मुताबिक बिटक्वॉइन की कीमत में सप्ताह-दर-दिन 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 

ईथर में दिखी ग्रोथ


खबर लिखते हुए कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 3,251 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 2.5 लाख रुपये है, वहीं ग्लोबल एक्सचेंज पर इस क्रिप्टो की कीमत 3,119 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 2.4 लाख रुपये है। यह कॉइन बीते 24 घंटे में पिछले साल की तुलना में 2.25 प्रतिशत बढ़ गया है।

CoinGecko डाटा के अनुसार, बीते एक सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत अभी भी 1.4 प्रतिशत नीचे है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी कीमत ट्रैकर के मुताबिक, अधिकतर एल्टकॉइन ने बुधवार को बेहतर प्रदर्शन किया। बीते 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 2.31 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। Avalanche, Litecoin, Polkadot और Terra बढ़त में चल रहे हैं, जिसमें Solana, Cardano, Binance Coin और Polygon सभी दिन में छोटे फायदों के साथ हैं।

इस बीच शीबा इनु (Shiba Inu) और डॉजक्वाइन (Dogecoin) के लिए आज का दिन ज्यादा खास नहीं रहा है और बीते 24 घंटों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 0.44 प्रतिशत की बढ़त के बाद डॉजक्वाइन की कीमत वर्तमान में 0.15 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 11 रुपये है। वहीं शीबा इनु की कीमत 0.00028 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 0.002 रुपये है जो कि बीते दिन के मुकाबले में 1.03 प्रतिशत कम है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, Cryptocurrency
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »