Bitcoin, Ether, Solana सहित सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज डाउन, जानें लेटेस्ट प्राइस

खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत $3,348 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज में क्रिप्टो की कीमत $3,258 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटे में 3.78 प्रतिशत की गिरावट है।

Bitcoin, Ether, Solana सहित सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज डाउन, जानें लेटेस्ट प्राइस

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 35 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $46,072 (लगभग 35 लाख रुपये) थी
  • Ether $3,348 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Cardano, Solana, Polygon, Avalanche, और Terra की कीमतें भी गिरी
विज्ञापन
Bitcoin और अन्य पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी गुरुवार को बिगड़ती मुद्रास्फीति और यूरोपीय यूनियन द्वारा क्रिप्टो कानून पर वोटिंग के बीच गिर गई। बिटकॉइन के लिए काफी हद तक यह हफ्ता अच्छा साबित हुआ, लेकिन पिछले 24 घंटे दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए भारी गिरावट में बदल गए। खबर लिखते समय तक, 3.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बाद, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $46,072 (लगभग 35 लाख रुपये) थी।

ग्लोबल एक्सचेंज पर, बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 4.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ $44,709 (लगभग 34 लाख रुपये) पर थी। कीमत में गिरावट के बावजूद, CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन पिछले एक हफ्ते से हरे रंग में बना हुआ है।

Ether, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में भी हफ्ते के खत्म होने के साथ गिरावट आई है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत $3,348 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज में क्रिप्टो की कीमत $3,258 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटे में 3.78 प्रतिशत की गिरावट है।

CoinGecko डेटा से पता चलता है कि ETH की वैल्यू पिछले एक हफ्ते में 4.6 प्रतिशत से अधिक और 1 मार्च से 9% से अधिक बढ़ गई है।

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि altcoin पर भी मंदी का दबाव बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में भी 4.44 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। Cardano, Solana, Polygon, Binance Coin, Avalanche, और Terra सभी ने पिछले दिनों में काफी नुकसान दर्ज किया, जिसमें TRON हरे रंग में रहने वाली एकमात्र क्रिप्टोकरेंसी थी।

मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटों में 4.49 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत $0.14 (लगभग 11 रुपये) थी, जबकि शिबा इनु की कीमत $0.000026 (लगभग 0.002 रुपये) थी, जो पिछले दिन की तुलना में 6.41 प्रतिशत कम है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »