Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में मामूली तेज़ी, कुछ कॉइन्स के लिए अच्छा नहीं रहा दिन

Gadgets 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ज्यादातर पॉपुलर altcoins की ट्रेडिंग में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं।

Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में मामूली तेज़ी, कुछ कॉइन्स के लिए अच्छा नहीं रहा दिन

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 37.5 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी
  • Uniswap, Litecoin, Chainlink, और Polkadot को सबसे ज्यादा नुकसान
  • Tether, Ripple, Cardano और Polygon में भी गिरावट
विज्ञापन
Bitcoin के लिए 2022 का पहला दिन अच्छा दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद से ट्रेडिंग धीमी हो गई है। मई 2021 के जबरदस्त क्रैश के बाद से पिछला महीना बिटकॉइन के लिए काफी खराब साबित हुआ। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) 0.28% की गिरावट दर्ज की गई। जहां एक ओर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर इसकी कीमत (Bitcoin price in India today) $50,429 (लगभग 37.5 लाख रुपये) थी। वहीं, ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज CoinMarketCap में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 0.32% की गिरावट देखी, और खबर लिखे जाने तक यह लगभग $46,939 (लगभग 34.92 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

Bitcoin के विपरीत, वर्ष की शुरुआत में ईथर की कीमत (Ether price) में बढ़ोतरी देखी गई। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी लगभग 2% बढ़ी है। खबर लिखते समय, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (price of Ether in India today) $4,083 (लगभग 3.03 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज में इसकी कीमत $3,796 (लगभग 2.82 लाख रुपये) थी।

Gadgets 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ज्यादातर पॉपुलर altcoins की ट्रेडिंग में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। Tether, Ripple, Cardano और Polygon सभी की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि Uniswap, Litecoin, Chainlink, और Polkadot दिन में सबसे ज्यादा नुकसान देखने वाले कॉइन थे।

मीम कॉइन्स का वीकेंड भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ कॉइन ने मामूली बढ़ोतरी देखी। डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) में 24 घंटों में 0.5% बढ़ोतरी देखी और यह $0.18 (लगभग 13.78 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) 0.7% की तेजी के साथ $0.000036 (लगभग 0.002705 रुपये) पर थी।

CoinGecko के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में Bitcoin की वैल्यू 7% से अधिक गिर गई है, भले ही क्रिप्टोक्यूरेंसी साल-दर-साल 46.8% से अधिक बढ़ी हो।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »