Bitcoin, Ether की चमकी कीमत, लेकिन Terra को मिली सबसे ज्यादा 16% की बढ़त

इस बीच Shiba Inu और Dogecoin का दिन सुस्त रहा और बीते 24 घंटों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव आया। बीते 24 घंटों में 3.10 प्रतिशत की बढ़त के बाद Dogecoin की वर्तमान कीमत 10.66 रुपये है।

Bitcoin, Ether की चमकी कीमत, लेकिन Terra को मिली सबसे ज्यादा 16% की बढ़त

Photo Credit: Pexels/Alesia Kozik

क्रिप्टो बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन कॉइन्स की कीमत में बढ़त देखने को मिली है।

ख़ास बातें
  • अधिकतर एल्टकॉइन ने हफ्ते की शुरुआत में फायदा कमाया।
  • क्रिप्टो बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन कॉइन्स की कीमत में बढ़त देखने को म
  • Shiba Inu और Dogecoin का दिन सुस्त रहा है।
विज्ञापन
क्रिप्टो बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन कॉइन्स की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। जहां बिटकॉइन के सप्ताह की शुरुआत सोमवार को को ग्लोबल एक्सचेंज में निचले स्तर पर हुई थी, लेकिन दिन के खत्म होते-होते इसने ग्रोथ हासिल करनी शुरू कर दी। कीमत के मामले में CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंज में बिटकॉइन 40,000 डॉलर यानी कि करीब 30.5 लाख रुपये के निशान से ऊपर चढ़ने से पहले करीब 38,500 डॉलर यानी कि लगभग 29 लाख रुपये तक गिरा। फिलहाल खबर लिखते हुए बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 3.38 प्रतिशत बढ़ी है और भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 42,742 डॉलर यानी कि लगभग 32.60 लाख रुपये है।

ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत 40,800 यानी कि लगभग 31.11 लाख रुपये के करीब 40,806 लगभग 31.12 लाख रुपये पर पिछले 24 घंटों में 4.52 प्रतिशत बढ़ रही है। CoinGecko के डाटा के मुताबिक, बिटकॉइन की कीमत सप्ताह-दर-दिन 3 प्रतिशत बढ़ी है।

Ether भी 3,000 डॉलर यानी कि लगभग 2.5 लाख रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है जो कि खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर 3,189 डॉलर यानी कि लगभग 2.43 लाख रुपये है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज पर कीमत 3,046 डॉलर यानी कि लगभग 2.32 लाख रुपये है, जहां कॉइन बीते 24 घंटों में 4.42 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। CoinGecko डाटा से साफ होता है कि बीते एक हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में थोड़ा सुधार हुआ है और बीते हफ्ते के मुकाबले अब ग्रोथ है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के मुताबिक, अधिकतर एल्टकॉइन ने हफ्ते की शुरुआत में फायदा कमाया। बीते 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 2.46 प्रतिशत की ग्रोथ आई। Avalanche, Litecoin, Polkadot और Polygon सभी ने लाभ कमाया, जबकि Terra ने बीते 24 घंटों में ग्लोबल एक्सचेंज पर 16.21 प्रतिशत की सबसे मजबूत बढ़त हासिल की है। Cardano मार्केट कैप के मामले में टॉप 10 में 8 वें स्थान का दावा करने के लिए आगे आया।

इस बीच Shiba Inu और Dogecoin का दिन सुस्त रहा और बीते 24 घंटों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव आया। बीते 24 घंटों में 3.10 प्रतिशत की बढ़त के बाद Dogecoin की वर्तमान कीमत 0.13970 डॉलर यानी कि लगभग 10.66 रुपये है, वहीं Shiba Inu की कीमत 0.00002 डॉलर यानी कि लगभग 0.0015 रुपये है, जो पिछले दिन की तुलना में 3.22 प्रतिशत ज्यादा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, Cryptocurrency

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »