Bitcoin, Ether, Dogecoin सहित कई लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन में गिरावट, कुछ टोकन में तेजी

Binance Coin, Cardano, Solana, Ripple, और Polygon की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।

Bitcoin, Ether, Dogecoin सहित कई लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन में गिरावट, कुछ टोकन में तेजी

सोमवार को Tether, USD Coin और Chainlink मामूली लाभ दर्ज करने में कामयाब रहे

ख़ास बातें
  • Bitcoin की सोमवार को कीमत $40,193 (लगभग 30.15 लाख रुपये) के आसपास थी
  • 1.66% की गिरावट के साथ, Ether लगभग 2 लाख रुपये पर कर रहा था ट्रेड
  • Cardano, Solana, Ripple समेत कई बड़े ऑल्टकॉइन भी गिरे
विज्ञापन
2022 का पहला महीना खत्म हो गया है, और बिटकॉइन सहित ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी महीने के आखिरी दिन, यानी 31 जनवरी को घाटे के साथ खुली। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) 1.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ $40,193 (लगभग 30.15 लाख रुपये) पर थी। वहीं, खबर लिखे जाने तक, अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी बिटकॉइन की वैल्यू में 2.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी थी। CoinMarketCap, Binance और Coinbase के अनुसार, बिटकॉइन की कीमत (price of Bitcoin today) $39,926 (लगभग 28 लाख रुपये) के आसपास घूम रही थी। इस पूरे महीने, बिटकॉइन का प्रदर्शन बाजार की अस्थिरता से प्रभावित रहा है।

Ether भी Bitcoin की राह पर चलता नज़र आ रहा है। इथेरियम बेस्ड क्रिप्टो कॉइन सोमवार को गिरता नज़र आ रहा है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ, ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,730 (लगभग 2 लाख रुपये) थी।

केवल ये दो टॉप क्रिप्टोकरेंसी ही संघर्ष करती नज़र नहीं आई, बल्कि ज्यादातर altcoins की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। Binance Coin, Cardano, Solana, Ripple, और Polygon की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।

वहीं, मीम कॉइन Dogecoin और Shiba Inu भी खुद को लाल रंग से ऊपर आने से नहीं रोक पाए हैं।

फिर भी, लाल रंग से भरे क्रिप्टो चार्ट में कुछ लोकप्रिय टोकन ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद को लाभ में बनाए रखा है। हम Tether, USD Coin और  Chainlink की बात कर रहे हैं, जो मामूली ही सही, लेकिन लाभ दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

इस बीच, मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना ​​​​है कि क्रिप्टो निवेशकों को बाजार के जोखिमों से बचने के लिए स्मार्ट नियम अपनाने पड़ेंगे।

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "जैसे-जैसे क्रिप्टो मार्केट परिपक्व हो रहा है, इसमें इनोवेशन लाने के साथ-साथ स्मार्ट रेगुलेशन के जरिए उपयोगकर्ताओं और कंपनियों को समान रूप से सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। यह विशेष रूप से आवश्यक है क्योंकि हमारा भविष्य डिजिटल में तेजी से बढ़ रहा है।"

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »